Breaking:24 घंटे में मिले 91 कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीज हुए 400


भूपेंद्र साहू

धमतरी। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब तेज हो गई है। शनिवार को 24 घंटे में 91 मरीजों की पहचान हुई है। 19 लोग स्वस्थ हुए हैं।नए मरीजों के साथ सक्रिय मरीज अब 400 तक पहुंच गई है।

 शनिवार को 70 नए मरीज मिले हैं। जिसमें गुजरा ब्लॉक से 17, कुरूद से 13, मगरलोड से पांच, नगरी ब्लाक से 2 और धमतरी शहर से 33 है। शुक्रवार रात 21 मरीज मिले थे, जिसमें गुजरा से6,कुरुद से एक, मगरलोड से दो और धमतरी शहर से 12 है। इस तरह से 24 घंटे में 91 मरीज मिले हैं, 19 लोग स्वास्थ्य हुए हैं। अब धमतरी जिले में सक्रिय मरीज 400 तक पहुंच चुके हैं। यदि यही  रफ्तार रही तो जिले में भयावह स्थिति हो सकती है और पुराना आंकड़ा हमको देखने को मिल सकता है। अब तक 27564 पॉजिटिव पाए गए हैं जिसमें 26595 स्वास्थ्य हो चुके हैं।


नए मिले मरीजों में चर्रा, गोल बाजार धमतरी, रावा, पोस्ट ऑफिस वार्ड,क्रेडा ऑफिस, विवेकानंद नगर पीडी कॉलोनी,न्यायिक कॉलोनी, लाल बगीचा वार्ड, मोतीमपुर, सदर बाजार, अमलतास पुरम, सिंगपुर, रुद्री,सोरम, रिसाई पारा, टिकरापारा, मठ मंदिर चौक, बालक चौक, विवेकानंद नगर गली न चार, कमल विहार कॉलोनी, सलोनी, डीसीएच कैंपस, लोहारसी, गुजराती कॉलोनी, कोलियरी, मैत्री विहार कॉलोनी, बठेना वार्ड ,आमापारा, आजाद चौक, ब्राह्मण पारा, हटकेश्वर, सुभाष नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सोरिद नगर, महात्मा गांधी वार्ड, जीएडी कॉलोनी, मोहंदी, श्यामतराई, बोरसी, पंडरीपानी, हंचलपुर, सेनचुआ,जोरातराई, जी जामगांव,परखंदा,जल विहार कॉलोनी नंबर 7, भटगांव, सिविल लाइन धमतरी, आकाशगंगा कॉलोनी शामिल है।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने