शांति कॉलोनी में अवैध प्लाटिंग मामले में हुई कार्यवाही

 

धमतरी।कलेक्टर  पी.एस.एल्मा द्वारा जिले में अवैध, अप्राधिकृत विकास और अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके मद्देनजर बुधवार को राजस्व और नगरपालिक निगम धमतरी की संयुक्त टीम द्वारा धमतरी शहर के शांति कॉलोनी में अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध कार्यवाही कर संबंधित जगह से जेसीबी की मदद से मुरूम हटवाया गया। गौरतलब है कि कार्यवाही से पूर्व संबंधित व्यक्तियों को नोटिस भी दी गई। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर अर्पिता पाठक सहित राजस्व एवं निगम का अमला मौजूद रहा।



                                                   

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने