किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में मनाया गया बसन्त पंचमी पर्व

 


कुरुद। शनिवार को किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में बसन्त पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर ज्ञानदायनी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई।तदुपरांत शिक्षकों ने पर्व के महत्व का वर्णन करते हुए कहा कि वसंत ऋतु को मधुमास के नाम से भी जाना जाता है इसके आरम्भ होने के साथ सर्दी का समापन शुरू हो जाता है।इस मौसम में सभी वृक्ष पुरानी पत्तियों को त्यागकर नई पत्तियों व पुष्पों को जन्म देते हैं।ऐसी मान्यता है कि वसंत पंचमी की तिथि पर विद्या और ज्ञान की अधिष्ठाती देवी मां सरस्वती का जन्म हुआ था। इस कारण इस दिन इनकी पूजा का विशेष महत्व होता है।वसंत पंचमी पर बहुत से शुभ कार्य सपंन्न किए जाते हैं। वसंत पंचमी के दिन कोई भी नया काम प्रारम्भ करना भी शुभ माना जाता है।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक मुकेश कश्यप ने किया। 

             इस अवसर पर प्राचार्या अंकिता सिंह,आर के खरे,मुकेश कश्यप,वेदप्रकाश कंवर,पोषण साहू,नवीन यादव,नमन शुक्ला, शीलनिधि साहू, अरसी रिजवी ,जमुना देवांगन ,मंजू जोशी,भाग्यश्री सोनवानी, रवीना ध्रुव,डिलेश्वरी साहू, तीरथ दीवान, भगवान दास जोशी सहित शिक्षक स्टाफ व विद्याथी उपस्थित थे।


 

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने