कुरूद में आस्था व श्रद्धा भाव के साथ मनाई गयी साहू समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की जयंती

 



 मुकेश कश्यप

 कुरुद।साहू समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर नगर साहू समाज द्वारा तहसील साहू समाज भवन में पूजा-अर्चना कर जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम माता कर्मा के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पूजा-अर्चना कर आरती की गई। ततपश्चात सामाजिकजनों को तिलक वंदन कर स्वागत किया गया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मालकराम साहू ने कर्मा माता के महिमा का बखान करते हुए कहा कि तेली कुल की देवी माँ कर्मा की जीवनगाथा महान हैं। उन्होंने उनके आदर्शों पर चलकर समाज को दिशा देने की बात कहीं।पुराणिक राम साहू ने कहा कि मां कर्मा समाज को तारने वाली ममतामयी माँ हैं। खिचड़ी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि माता कर्मा के द्वारा भगवान जगन्नाथ खिचड़ी भोग को ग्रहण किये। इसलिए आज भी खिचड़ी अमृत भोग के समान व प्रसाद में उत्तम हैं। प्रमोद साहू ने कामना करते हुए कहा कि समाज मे प्रेम भाईचारे की भावना बढ़े, माता कर्मा की कृपा हम सबपर सदैव बना रहे। मनीष साहू ने कहा कि समाज मे गतिविधियां निरंतर जारी रहना चाहिए इससे सामाजिक लोगों को जुड़ने का अवसर मिलता हैं। कुछ समय से सामाजिक कार्यक्रम में अस्थिरता आयीं हैं इसे फिर से नई ऊर्जा के साथ आयोजन करने की जरूरत हैं। 


इस दौरान साहू समाज ने मोंगरा की ऑंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा साहू का सम्मान किया गया। पुष्पा साहू को पूरे जिला में उत्कृष्ठ कार्य व पोषण वाटिका के लिए 13 सितबंर 2021 को रायपुर के नई सर्किट हाउस में अनिला भेड़िया मंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुरुस्कृत किया गया था। कार्यक्रम का संचालन रामप्यारे साहू व आभार प्रदर्शन कृष्णकांत साहू ने किया। 

इस अवसर पर संरक्षक रमेशर साहू, दुर्गेश साहू, सलाहकार मालकराम साहू, मनीष साहू, प्रमोद साहू, लखन साहू, कृष्णकांत साहू, अध्यक्ष रामप्यारे साहू, उत्तम साहू, सुंदर साहू, बिसौहा साहू, देवव्रत साहू, अशोक साहू, तुलसी साहू, डुमेश साहू, क्षितिज साहू, श्रवण साहू, मोहन साहू, कार्तिक साहू, गोपी राम, सेवाराम, शत्रुघ्न, नरेश, रामायण साहू, कुबेर साहू, बसंती साहू, शोभाराम, राजू साहूव नगर साहू समाज के पदाधिकारी व सदस्यगण शामिल हुए।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने