दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न का निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

 

वतन जायसवाल

रायपुर। दिग्गज ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर शेन वार्न का 52 साल की उम्र में 'दिल का दौरा' से निधन हो गया। वे अभी थाईलैंड में थे।

जादुई लेग स्पिनर शेन वार्न शुक्रवार को अपने विला में मौजूद थे, और उन्हें बेसुध पाया गया। वार्न के प्रबंधन ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को दिए एक बयान में पुष्टि की, “शेन अपने विला में अनुत्तरदायी पाए गए और चिकित्सा कर्मचारियों के प्रयासों के बावजूद, उन्हें बचाया नहीं किया जा सका।”

 आज सुबह ही शेन वार्न ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रॉड मार्श के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें युवाओं का प्रेरणाश्रोत बताया था। 

 शेन वॉर्न की गिनती दुनिया के महान गेंदबाजों में होती है। विक्टोरिया में 13 सितंबर 1969 को जन्मे वॉर्न ने अपने करियर में 145 टेस्ट, 194 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले  उन्होंने टेस्ट में 708 और वनडे फॉर्मेट में कुल 293 विकेट लिए थे। इसके अलावा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 1319 विकेट दर्ज हैं।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने