अपने देश-प्रदेश के जल श्रोतों को स्वच्छ एवं संरक्षित रखना हमारा नैतिक कर्तव्य है:रंजना साहू

 


प्रधानमंत्री  के लोकल फॉर वोकल नीति से ग्लोबल स्तर तक बढ़ी देश के उत्पादों की मांग:  प्रीतेश गांधी 


धमतरी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक बार फिर 'मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम से देश-विदेश की जनता से अपने विचार साझा किए हैं। इस रविवार मन की बात कार्यक्रम के 87 वीं कड़ी में पीएम मोदी द्वारा अनेक विषयों पर चर्चा की गई। पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत आर्थिक प्रगति की दिशा में बड़े कदम उठा रहा है। भारत ने पिछले सप्ताह 400 बिलियन डॉलर यानी 30 लाख करोड़ रुपये के निर्यात का लक्ष्य हासिल किया है। जो अर्थव्यवस्था से भी ज्यादा, भारत के सामर्थ्य, भारत की क्षमता से जुड़ी बात है। आज विश्वभर में भारत के उत्पादों की मांग बढ़ रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता, जल संरक्षण, जल संवर्धन, स्वास्थ, योग एवं आयुर्वेद जैसी कई विषयों पर चर्चा की। 


 धमतरी के हटकेश्वर मानस भवन में नागेश्वरदेव हटकेश्वर सुभाष नगर शीतलापारा शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बीएलए, शहर मंडल अध्यक्ष , महिला मोर्चा ज़िला अध्यक्ष, वरिष्टजन  एवं अन्य सदस्यों ने मिलकर मन की बात का श्रवण किया। 

इस अवसर पर रंजना साहू धमतरी विधायक एवं नागेश्वरदेव हटकेश्वर,सुभाष नगर, शीतलापारा शक्ति केंद्र बूथ पालक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन प्राप्त होता है। हमें अपने आस-पास स्वछता का ध्यान रखना चाहिए क्यूंकि स्वास्थ्य का सीधा संबंध स्वच्छता से होता है। अपने देश-प्रदेश के जल श्रोतों को स्वच्छ एवं संरक्षित रखना हमारा नैतिक कर्तव्य है साथ ही पानी बचाने के लिए हमें व्यक्तिगतरूप से भी अहम प्रयास करने चाहिए।  रंजना साहू ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था के लिए देश के प्रत्येक नागरिक को लोकल फॉर वोकल नीति अपनाना चाहिए एवं देश के उत्पादों को अधिक बढ़ावा देना चाहिए। आज दुनिया में भारत में बनीं चीजों की डिमांड बढ़ने लगी है जिससे लघु उद्योगों को भी बढ़ावा मिल रहा है। 


प्रीतेश गांधी जिला संयोजक प्रधानमंत्री मन की बात भाजपा धमतरी एवं नागेश्वरदेव हटकेश्वर /सुभाष नगर शीतलापारा शक्ति केंद्र प्रभारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात सदैव ज्ञानवर्धक होने के साथ प्रेरणादायक होती हैं। उनकी बातों में हमें देश से जुड़े सभी विषयों का समावेश मिलता है। प्रधानमंत्री के वक्तव्यों के माध्यम से हर आम जनता खुद को उनसे जुड़ा हुआ अनुभव करती है। प्रधानमंत्री के लोकल फॉर वोकल नीति के कारण आज हमारे देश के उत्पादों की मांग ग्लोबल स्तर तक बढ़ी है।  इस अवसर पर नागेश्वरदेव हटकेश्वर, सुभाष नगर शीतलापारा शक्ति केंद्र के सह संयोजक संतोषी साहू, विजय साहू शहर मंडल अध्यक्ष ,बिथिका विश्वास महिला मोर्चा ज़िला अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष गोपी किशन साहू, जनक राम साहू, सोनूराम नाग, बीएलए  महेश साहू, श्रीमती रितिका यादव, गणेश विश्वकर्मा , बिथिका विश्वास महिला मोर्चा ज़िला अध्यक्ष, रितिका यादव, लक्ष्मी नारायण , महेश साहू , केवल साहू , रूपा,  निलू, भगवती साहू , भान बाई , मधु मिंपल , पूर्णिमा ध्रुव , चम्पा पटेल, सुनीता वर्मा, मेनका ध्रुव, उजाला ध्रुव, ईश्वर पटेल एवं मानिक साहू उपस्थित थे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने