नगर निगम के पास मधुमक्खियों का हमला, अपने आप को बचाने लोग भागने लगे, बुजुर्ग महिला हुई घायल



भूपेंद्र साहू

धमतरी। नगर निगम के पास मधुमक्खियों ने आचनक हमला बोल दिया। इस घटना में एक महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम में ऑफिस टाइम होते ही लोगों का आना जाना चालू हो गया था।इसी दौरान निगम के बाजू पानी टंकी के पास मधुमक्खी के छत्ते को किसी अज्ञात ने छेड़ दिया। फिर मधुमक्खियों ने हमला शुरू कर दिया।जैसे ही नगर निगम में मधुमक्खियों झूमने और घुसने लगे,लोग तरबतर हो गए और इधर उधर भागने लगे। लोग अपने जान बचाने में लगे हुए थे। लोग नगर निगम के मेन गेट को बंद कर अपने आप को सुरक्षित किया। 

इसी बीच वहीं अपने निजी से निगम पहुंची रामसागर पारा वार्ड की  कुमारी बाई यादव 58 वर्ष को मधुमक्खियों ने घेर लिया और डंक मार के बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जैसे तैसे लोगों ने महिला को नगर निगम में लगे पर्दे को निकालकर उसे बचाया।तब तक महिला के शरीर पर डंक छोड़ चुके थे।महिला को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल इलाज हेतु भेजा गया।नगर निगम के मेन गेट को बंद कर दिया गया है,निगम में पीछे के दरवाजे से आना-जाना चल रहा है।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने