संदेह, अज्ञान और भ्रम को हरने वाली कथा है श्रीराम कथा : रंजना साहू

 

ग्राम सम्बलपुर में आयोजित संगीतमय रामचरितमानस प्रवाह के समागम में कथा श्रवण करने पहुंची विधायक रंजना साहू

धमतरी।संगीतमय मानसगान प्रतियोगिता के अवसर पर क्षेत्र की विधायक रंजना डीपेंद्र साहू उपस्थित होकर ग्राम संबलपुर के धर्ममय मंच को शोभायमान करते हुए सर्वप्रथम भगवान श्रीराम पुजा अर्चना कर प्रभु श्रीराम कथा का श्रवण किया। विधायक श्रीमती साहू ने कहा कि प्रभु श्री राम कथा के श्रवण करने से मन में संदेह, अज्ञान और भ्रम को हर देता है, यह संसार रूपी नदी को पार करने के लिए रामचरितमानस कथा नाव के समान हैं, सब मनुष्यों को प्रसन्न करने वाली और कलयुग के पापों का नाश करने वाली है।  इस कथा से ज्ञान की प्राप्ति होती है सज्जनों के लिए संजीवनी बूटी है, और संसार में अमृत रूपी नदी के समान हैं। हमारे जीवन की जन्म मरण के भवपार नाम कथा श्रवण करने से हो जाता है। विधायक ने आगे कहा कि प्रभु की कथाएं संस्कार, मर्यादा और जीवन जीने की कला को सिखाती है, क्योंकि भगवान की कृपा हमें मिलती है। 


जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू ने कहा कि सुखमम जीवन जीने में सहयोग प्रदान करने की सर्वोत्तम कथा प्रभु श्री रामचरितमानस की कथा है। भाजपा कार्यकर्ता नीलू रजक ने कहा कि प्रभु की कथा सुनने से परिवार में आपसी प्रेम संबंधों को बढ़ावा मिलता है, जहां राम कथा का पाठ होता है वहां सभी देवता सपरिवार विराजमान होते हैं, इसलिए हमें कथा का श्रवण एवं पाठ करना चाहिए। इस अवसर पर समिति के सदस्य सहित बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे।


0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने