दानवीर भामाशाह की जयंती पर तहसील साहू समाज द्वारा रक्तदान शिविर


धमतरी।तहसील साहू समाज धमतरी एवं परिक्षेत्र साहू समाज झिरिया के संयुक्त तत्वावधान में दानवीर भामाशाह की जयंती के उपलक्ष्य में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन डोंगेश्वर धाम देवपुर मेला स्थल में किया गया। जिसमें बालाजी ब्लड बैंक धमतरी के सहयोग से 101 युनिट ब्लड डोनेट किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ भामाशाह जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुजा अर्चना कर किया गया।

मुख्य अतिथि विधायक  रंजना साहू,अध्यक्षता अवनेंद्र साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत  धमतरी,विशिष्ट अतिथि दयाराम साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ धमतरी,गोपाल साहू अध्यक्ष तहसील साहू समाज धमतरी,डेरहू राम साहू परिक्षेत्र अध्यक्ष,चेतन यदु सरपंच देवपुर, बिसहत राम साहू संरक्षक परिक्षेत्र झिरिया,ग्रामीण अध्यक्ष भारत लाल साहू थे।इस अवसर पर मुख्य रूप से उपाध्यक्ष रोशन साहू, सचिव पारस मणि, सहसचिव मिनेश कुमार साहू, संयुक्त सचिव रामेश्वर साहू, कोषाध्यक्ष कांशीराम साहू, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पवन साहू, उपाध्यक्ष गौकरण,सचिव अशोक साहू, खोवा राम साहू , रामनारायण साहू, प्रमिला साहू अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रेखा साहू कोषाध्यक्ष, एवं समस्त पदाधिकारी,परिक्षेत्र अंतर्गत सभी 28 ग्रामीण अध्यक्ष एवं परिक्षेत्र पदाधिकारी ललित चौधरी अध्यक्ष खरतुली,नंदकुमार साहू अध्यक्ष तेलिनसत्ती,नारद साहू अध्यक्ष बनबगौद परिक्षेत्र उपस्थिति रहे।

 रक्तदान करने वालों रोशन साहू, रमेश कुमार, योगेश कुमार,फलेन्द्र साहू, हिरमेश्वरी साहू तहसील अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, पुर्णिमा बनपेला जनपद सदस्य ,वरुण देव, लक्ष्य कुमार, भावेश कुमार, यादराम साहू,चोवा राम साहू, तुकेश्वर साहू, धनेन्द्र साहू, महेश्वर साहू ,भेषज साहू , वासुदेव,पोखराज सहित 101 रक्तदान दाताओ ने अपना रक्तदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने