प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केरेगांव में पदस्थ डाटा ऑपरेटर छेड़खानी मामले में गिरफ्तार

  


रिपोर्ट के बाद था फरार,7 दिन बाद रूद्री से पकड़ा गया


पवन निषाद

मगरलोड़।घर में अकेली पाकर शादीशुदा महिला से छेड़छाड़ के  मामले में फरार आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार करने में करेली बड़ी चौकी पुलिस को सफलता मिली है। 

चौकी से मिली जानकारी अनुसार 14 अप्रैल की सुबह 8.30 बजे इलाके के शादीशुदा महिला घर मे अकेली थी। तभी मौका पाकर आरोपी ने महिला से छेड़छाड़ करने लगा। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।पीड़िता महिला ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी में दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने आरोपी टोमन लाल कौशिक  पिता भगेश्वर कौशिक ग्राम परसट्टी के खिलाफ धारा 452,506 भादवि कायम किया गया। बताया गया कि आरोपी टोमन लाल कौशिक केरेगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में डाटा ऑपरेटर पर पदस्थ है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। 21 अप्रैल गुरुवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी टोमन लाल कौशिक को रूद्री बस्ती से गिरफ्तार किया, वहाँ अपने दोस्त के यहां रह रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।आरोपी को पकड़ने में चौकी प्रभारी संतोष साहू एवं स्टॉफ़ शामिल रहे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने