मन में किसी प्रकार का क्रोध, ईर्ष्या, द्वेष, अहंकार की भावनाएं आ जाए तो हमें कुछ समय निकालकर प्रभु की भक्ति में लीन रहना चाहिए : रंजना साहू


ग्राम डोड़की में श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन में महाराज  के श्री मुख से विधायक रंजना साहू कथा श्रवण करने पहुंची


धमतरी।भगवान श्री हरि विष्णु की महती कृपा से ग्राम डोड़की में जहूर राम सिन्हा एवं रामलाल सिन्हा की वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन उनके परिवार के द्वारा किया जा रहा है।श्री भगवताचार्य पंडित राजा संतोष तिवारी के द्वारा सुमधुर संगीत के साथ अलौकिक प्रसंगों के माध्यम से ज्ञान मार्ग, भक्ति मार्ग का प्रवाह अपने श्रीमुख से कर रहे हैं, द्वितीय दिवस के अवसर पर व्यासपीठ पर विराजमान होकर महाराज जी ने परीक्षित जन्मकथा, सृष्टि वर्णन, भगवान विष्णु के वराह अवतार का प्रसंग का वर्णन किए, जिनको श्रवन करने के लिए धमतरी विधानसभा क्षेत्र की विधायक रंजना डीपेंद्र साहू पहुंचीं। उन्होंने सर्वप्रथम भगवान श्रीकृष्ण  की पूजा कर ज्योति प्रज्वलित किए, तत्पश्चात व्यासपीठ पर विराजमान महाराज जी से आशीर्वाद लेकर श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किए। विधायक ने भगवान श्री कृष्ण की आरती में सम्मिलित होकर समस्त क्षेत्र वासियों के लिए सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।


 विधायक ने कहा कि सदैव हमें संतों की शरण में जाकर भगवान का भजन करना चाहिए, क्योंकि भगवान का स्मरण करने से मन पवित्र होता है, साथ ही घर का कोई भी धार्मिक आयोजन हो उसे स्वयं आगे होकर सभी कार्य को हमें स्वयं करना चाहिए। स्वयं कार्य करने से पुण्य की प्राप्ति हमें मिलेगी। अगर मन में किसी प्रकार का क्रोध, ईर्ष्या, द्वेष, अहंकार की भावनाएं आ जाए तो हमें कुछ समय निकालकर प्रभु की भक्ति में लीन रहना चाहिए, जिससे हमारे मन के विकार का नाश हो जाता है। प्रभु के कथाओं को श्रवण कर अपने जीवन उपदेश में स्वीकार करें, जिससे हमारा जीवन सफल हो। कथा श्रवण करने के लिए उस समय मुख्य रूप से पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रियंका सिन्हा, महिला मोर्चा सदस्य ममता सिन्हा, युवा मोर्चा सदस्य कोमल सार्वा, चेतन राम सिन्हा,कमला देवी सिंहा, बहुर सिंहा, कला देवी सिन्हा, गिरजा देवी सिन्हा, अश्वनी सिन्हा कांता देवी सिन्हा सहित समस्त परिवार, श्रोतादीर्घा श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह में कथा श्रवण करने उपस्थित रहे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने