महापौर विजय देवांगन की उपस्थिति में पार्षदों एवं जीजामाता महिला मंडल मराठा समाज ने बी.टी रोड निर्माण का भूमि पूजन किया

 


धमतरी। पोस्ट ऑफिस वार्ड मे बीटी रोड निर्माणकार्य का भूमि पूजन महापौर विजय देवांगन की उपस्थिति में पार्षदों एवं जीजा माता महिला मंडल मराठा समाज ने किया । 

    डॉ एनपी गुप्ता के सामने से साईं मंदिर होते महाराज घर तक बीटी रोड निर्माण सहित वार्ड के विभिन्न मांगों को पार्षद राजेश ठाकुर, ने महापौर के समक्ष रखा था। महापौर विजय देवांगन ने स्वीकृति प्रदान किये। पार्षद राजेश ठाकुर एवं नीलू पवार के  प्रयास से बीटी रोड (लागत राशि-11.47 लाख) का भूमि पूजन किया गया। 

        


   इस दौरान एमआईसी सदस्य राजेश पांडे, केंद्र कुमार पेंदरिया, पार्षद सुशीला तिवारी,श्यामा साहू,अज्जू देशलहरे,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आकाश गोलछा, जीजामाता महिला मंडल के पदाधिकारी नम्रता पवार,आशा लता चौहान,रिंकी जाधव,अनीता बाबर,ममता बाबर,जूली लिबांडकर,नीरू भांडूलकर, किरण होलकर,राखी जाचक,वार्ड इंजीनियर लोमश देवांगन,विकास जैन,सतीश गुप्ता,मनीष सोनी,पारस सोनी,समर भूषण गुप्ता,छबिलाल सिन्हा,प्रहलाद, रूद्र निकेतन यादव,सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने