6 IAS का हुआ तबादला , प्रभात मलिक गरियाबंद कलेक्टर बनाए गए



वतन जायसवाल

रायपुर।  राज्य सरकार ने एक बार फिर 6 IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। गरियाबंद की कलेक्टर नम्रता गांधी को मंत्रालय वापस बुला लिया गया है। उनको संयुक्त सचिव का दायित्व दिया गया है।  नगर पालिका निगम रायपुर के आयुक्त प्रभात मलिक को गरियाबंद कलेक्टर बनाया गया है।

इसी तरह अंकित आनंद को ऊर्जा विभाग, विद्युत विभाग के साथ साथ मुख्यमंत्री सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय का भो अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। 

मयंक चतुर्वेदी रायपुर नगर निगम के कमिश्नर होंगे साथ ही  स्मार्ट सिटी के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। अबिनाश मिश्र को अनुविभागीय अधिकारी दंतेवाड़ा से जिला पंचायत रायगढ़  का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने