कुरूद में कारगिल चौक से लेकर नया बस स्टैंड तक सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया

 


कुरुद।स्वच्छ भारत है सपना अपना, स्वच्छता की ओर कदम बढाना जैसे इरादो को लेकर नगर पंचायत कुरूद में कारगिल चौक से लेकर नया बस स्टैंड तक सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह स्वच्छता अभियान नगर में क्रमश: अलग अलग स्थानो पर चलाया जावेगा।  स्वच्छता अभियान  की इसी कडीं के शुभारंभ में नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर, सभापति मनीष साहू,  उपाध्यक्ष, कृषि उपज मंडी  कुरूद प्रमोद साहू, उपाध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ  रमेश पांडे, सभापति डुमेश साहू, रोशन जांगडे, पार्षद उत्तम साहू,  मुख्य नगर पालिका अधिकारी दीपक खाडे,समाजसेवी टुकेश साहू, जीवन दीप समिति सदस्य संतोष प्रजापति, अध्यक्ष,शासकीय कन्या शाला प्रबंधन समिति  अशोक साहू  ने अपनी भागीदारी निभाया। समस्त जनप्रतिनिधियों ने नगरवासियों से अपने घर के आसपास को स्वच्छ रखने व सूखा व गीला कचरा को डस्टबिन में ही डालने का आव्हान किया। सफाई अभियान में  उमेश साहू, आकाश शाहनी, राजू शाहनी ,  दीपक सागर, केशव भारती एवं सफाई मित्र व सफाई दीदी तथा नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने