Video:विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन, बैरिककेट्स तोड़कर पहुंचे निगम कार्यालय

 


जिलाधीश के नाम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन


भूपेंद्र साहू

धमतरी।भाजपा शहर मंडल द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर निगम का घेराव किया गया। घेराव कार्यक्रम की शुरूआत घड़ी चौक से हुई। सभी भाजपाई रैली के साथ  नारेबाजी करते हुए निगम कार्यालय के पास पहुंचे। जहां उन्हें बेरीकेट्स लगाकर आगे बढ़ने से रोक दिया गया। भाजपाई बार-बार बेरीकेट्स लांघकर कूदने का प्रयास करते थे जिसे पुलिसकर्मियों द्वारा रोक दिया जाता था। इस बीच पुलिस के साथ भाजपाइयों की जमकर झूमाझटकी भी हुई।आखिरकार लगभग डेढ़ घंटे बाद भाजपाई बेरीकेट्स हटाते हुए दौड़कर निगम कार्यालय के सामने जाकर बैठ गये। 


इसके पहले भाजपा के पदाधिकारियों ने निगम को जमकर कोसा और नारेबाजी की। भाजपाईयों का कहना है कि गरीब आवासहीन परिवारों को आवास पट्टा आवंटित नहीं किया गया है और न ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है।बरसात  में समूचा शहर जलमग्न हो गया। यह सब नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार की परिणिति है। इसके लिए निगम महापौर जिम्मेदार है। भाजपाई बार-बार महापौर या आयुक्त को बुलाकर ज्ञापन देने की बात कहते रहे इस बीच एसडीएम विभोर अग्रवाल भी पहुंच गए थे। आखिरकार वे निगम कार्यालय के पास पहुंचकर आयुक्त विनय कुमार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया  जिसमें विकास शुल्क की राशि को हितग्राहियों के खाते में वापस लेने की मांग की। 1 सप्ताह में नहीं देने पर अनशन की चेतावनी दी है।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शशी पवार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामू रोहरा, निगम नेता प्रतिपक्ष नरेन्द्र रोहरा, पूर्व महापौर अर्चना चौबे, शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, झुग्गी झोपड़ा प्रकोष्ठ संयोजक महेन्द्र पंडित जिला महामंत्री कविन्द्र जैन, शहर महामंत्री नीलेश लुनिया, अखिलेश सोनकर, डीपेन्द्र साहू,  चेतन हिन्दूजा,बीथिका विश्वास,भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी,प्रकाश शर्मा,अमृत साहू, आमदी नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत साहू, गोविंद ढिल्लो, पुष्कर यादव, जय हिन्दूजा, अवनेन्द्र साहू, गंगरेल मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन,पवन गजपाल, देवेश अग्रवाल, भागवत साहू, पार्षद राजेंद्र शर्मा सहित सभी भाजपाई पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद थे।


भाजपा के प्रदर्शन को लेकर देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।दो डीएसपी समेत कोतवाली, रुद्री, अर्जुनी थाना के टीआई आरआई,सूबेदार  भी मौजूद थे। पुलिस की इतनी व्यवस्था के बाद भी भाजपाइयों को रोकना मुश्किल हुआ।  पुलिसकर्मियों से भी झूमाझटकी होती रही। इसमे एक पुलिसकर्मी व भाजपा कार्यकर्ता को चोट भी आई है।


भाजपा का निगम घेराव असफल:कांग्रेस पार्षद

कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि भाजपा का निगम घेराव फ्लाप शो और असफल साबित हुआ। निगम घेराव करने आए गिनती के सदस्य ये साबित करता है कि नगर निगम के कार्य प्राणली से शहर की जनता खुश है ।ये आवास पट्टा आवंटित करने के  लिए नगर निगम के खिलाफ आंदोलन करने की बात कर रहे हैं सबसे पहले वह यह बताएं कि उन्होंने भाजपा शासन के कार्यकाल में कितने लोगों को पट्टा दिया है पट्टा देने का काम केवल कांग्रेस ने किया है पहले भी दिया है अभी भी दे रहे हैं और आगे भी देंगे और इन लोगों को इतना भी नहीं मालूम कि पट्टा देने का काम नगरपालिक निगम  का नहीं है केवल लोगों को नगर निगम के खिलाफ लोगों को उकसाने के लिए इस प्रकार का आंदोलन कर रही है 


0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने