गर्भ से अपने बच्चे को गिरा कर महिला ने नवजात को दफनाया,कोतवाली पुलिस ने किया बरामद


भूपेंद्र साहू

धमतरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत टिकरापारा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।महिला ने अपना ही बच्चा गिराकर नवजात शिशु को दफना दिया। पता चलते ही पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है। बताया गया कि प्रसव के बाद बच्चा जीवित था। पुलिस इस मामले में महिला पर कार्यवाही कर रही है।

 कोतवाली पुलिस को सोमवार की सुबह लगभग 9 बजे सूचना मिली कि टिकरापारा खपरी पारा में एक महिला ने बच्चे को दफनाया है। तत्काल पुलिस महिला को लेकर घटनास्थल में पहुंची,। जब महिला ने गड्ढा खोदकर निकाला तो पुलिस भौचक्क रह गई। वहां पर एक नवजात शिशु पाया गया, जिसे थाना लाने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। नवजात शिशु लड़की थी। आशंका है कि यह अवैध संबंध का परिणाम होगा। महिला विवाहित है और पति अलग रहता है। यह भी जानकारी मिली है कि कुछ माह पूर्व महिला का गुम इंसान दर्ज हुआ था जिसे दस्तयाब कर लिया गया था।

 इस संबंध में थाना प्रभारी शेरसिंह ने बताया कि सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो महिला ने बताया कि सुबह 3 बजे उसके पेट में दर्द हो रहा था गिराने के लिए कुछ खाया और बच्चा गिर गया। जिसे आसपास में फेंकने की कोशिश की। विरोध होने पर वह कुछ दूर जाकर सेन समाज भवन के पास दफना दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर नवजात शिशु को  बरामद कर लिया। पोस्टमार्टम के प्राथमिक रिपोर्ट में डॉक्टर प्रसव के बाद बच्चे का जीवित होना बता रहे हैं। महिला का पति अलग रहता है और बीच-बीच में आना-जाना करता है। महिला वर्तमान में मजदूरी का कार्य करती है। विवाहित महिला मुलतः पोटियाडीह की रहने वाली है। वर्तमान में टिकरापारा में रहा करती है। इस मामले में महिला के खिलाफ धारा 315 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने