एकात्म मानववाद के प्रणेता प्रांगण में राष्ट्रध्वज को सलामी दी

  


अखंड भारत के परिकल्पना को साकार करने हेतु मोदी जी ने दिया हर-हर-गंगे" घर-घर-तिरंगे का मंत्र:प्रीतेश गांधी


धमतरी। देशभर में 76वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भारतीय लोकतंत्र का यह पवित्र पर्व भारत माता के उन सभी शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों व जवानों त्याग समर्पण की याद दिलाता है, जिन्होंने स्वाधीनता की लड़ाई में अहम योगदान दिया था। इस अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में पूरे विश्व को एकात्म मानववाद का सूत्र देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आदमकद प्रतिमा के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य प्रीतेश गांधी ने ध्वजारोहण करने के उपरांत कहा कि अखंड भारत की जो परिकल्पना हमारे पूर्वजों ने की है उसको आज साकार करने की दिशा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय भावनाओं से ओतप्रोत अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।पूरे देश को एक सूत्र में बांधने के लिए हर हर गंगे घर-घर तिरंगे का सूत्र देकर भारत के धर्म, भारत की संस्कृति, भारत का अध्यात्म, भारत की मान्यता को विश्व पटल पर स्थापित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से आज हर भारतवासी अपने घर पर तिरंगा लहराकर खुद को गौरान्वित महसूस कर रहा है।


इस अवसर पर नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ने कहा कि वतन पर जान कुर्बान करने वाले शहीदों के कारण ही आज हर हाथों में तिरंगा है।वतन पर मिटने वाले का नाम सदैव अमर रह जाता है।ध्वजारोहण के इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी, कुलेश सोनी, सुभाष चन्द्राकर, दिलीप पटेल, वसीम खिलची, अरूण चंद्राकर मौजूद थे।संचालन नगर युवा मोर्चा के महामंत्री सूरज शर्मा तथा आभार प्रदर्शन दौलत वाधवानी ने किया।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने