Video:हड़ताल अपडेट: कलेक्टर ने कहा प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया गया था डॉ कौशिक ही रहेंगे सिविल सर्जन

 


 भूपेंद्र साहू

धमतरी।शनिवार को जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ यू एल कौशिक को हटाने के बाद लगभग 5 घंटे तक चली हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई। कलेक्टर और चिकित्सकों के बीच हुई बैठक के बाद डॉक्टर कौशिक को पुनः सिविल सर्जन बहाल कर दिया गया। इस बीच 5 घंटे तक आपातकालीन को छोड़कर सभी सेवाएं जिला अस्पताल में बंद रही।

शनिवार सुबह सिविल सर्जन डॉ कौशिक को  हटाने के विरोध में जिला अस्पताल के सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहे। लगभग 5 घंटे तक अस्पताल की सेवाएं बाधित रही। हड़ताल की सूचना मिलने पर कलेक्टर ने अपने प्रतिनिधि के रूप में एसडीएम डॉ विभोर अग्रवाल को भेजा। डॉक्टर कलेक्टर के साथ ही बात करने पर अडिग रहे। लगभग 1:10बजे कलेक्टर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों और डॉक्टरों के बीच में मैराथन बैठक के बाद डॉ कौशिक को पुनः बहाल कर दिया गया।

 बैठक के बाद बाहर निकलकर कलेक्टर पीएस एल्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि वह जिला अस्पताल को लगातार बेहतर करने के लिए प्रयासरत है। उन्हें प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया गया था, जिसका विरोध कर रहे थे उन्हें बहाल कर दिया गया है। महिला के शव का पोस्टमार्टम नहीं करने पर हटाने का आरोप निराधार है।

 डॉ कौशिक ने कहा कि कलेक्टर के साथ हुई बैठक के बाद पुनः सिविल सर्जन का दायित्व निभा रहे हैं। सभी अपनी अपनी ड्यूटी पर लौट गए हैं सेवाएं पूर्ववत शुरू कर दी गई है।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने