कोलियारी खरेंगा सड़क की मांग को लेकर हो रही पदयात्रा में जुड़े सैकड़ों ग्रामीण,जगह जगह हुआ संघर्ष यात्रा का स्वागत

 



अब केवल आश्वासन नहीं हमें अपनी सड़क चाहिए:रंजना साहू


अपने अधिकारों की बाट जो रही जनता भूपेश सरकार जनता को उनका अधिकार दे :अर्चना चौबे


धमतरी।महानदी तट से लगे कोलियारी खरेंगा मुख्य मार्ग की जर्जर सड़क के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण की मांग को लेकर धमतरी विधायक रंजना डीपेंद्र साहू सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण जनों के साथ पदयात्रा कर रही हैं जो शनिवार को झुरानवागांव से प्रारंभ होकर देवपुर तक पहुंची।पदयात्रा के दौरान जगह-जगह पर इस यात्रा का स्वागत किया गया और प्रत्येक गांव से ग्रामीण जनों ने इस यात्रा में भाग लिया। दूसरे दिन रविवार को यह यात्रा देवपुर से प्रारंभ हुई जो कोलियारी में सभा के रूप में उसकी समाप्त होगी।उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक रंजना साहू ने कहा कि बहुप्रतीक्षित यह सड़क क्षेत्रवासियों का मौलिक अधिकार है इसे हम लेकर रहेंगे, राज्य की भूपेश सरकार जनता को उनके हक से वंचित नहीं कर सकती,अब आश्वासन नहीं हमें सड़क चाहिए। 


भाजपा जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा ने कहा कि जनता के हक की इस लड़ाई को मिल रहा अपार समर्थन विधायक की इच्छा शक्ति को मजबूती दे रहा है।धमतरी नगर निगम की पुर्व महापौर अर्चना चौबे ने कहा कि अपने अधिकारों की बाट जोह रही जनता को भूपेश सरकार जनता को उनका अधिकार देना होगा।विगत कई वर्षों से गड्ढों के सड़क में चलकर सरकार की उदासीनता की मार झेल रहे हैं।अब यह लड़ाई सड़क पर चलेगी और लड़ी जायेगी और सरकार को सड़क निर्माण की स्वीकृति देनी ही होगी। 


उक्त पदयात्रा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्यामा देवी साहू, आमदी मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, भोथली मंडल अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर,पुर्व जिलाध्यक्ष कुंजलाल देवांगन, भाजपा वरिष्ठ प्रकाश गोलछा, अमित अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा, जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू, सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू,जनपद सदस्य पूर्णिमा बनपेला, कमल सखी अध्यक्ष नंदनी साहू, किरण साहू, भुनेश्वरी साहू, कलिता साहू अमृत बाई, पुष्पा साहू, रेणुका साहू, दोनर सरपंच अवनेंद्र देशलहरे, ढीमरटिकुर नवागांव सरपंच मोहन नंदनी पांडे, देवपुर सरपंच चेतन यदु, धनु जांगड़े, खरेंगा सरपंच अंबिका ध्रुव, पूर्व सरपंच कुलेश्वर साहू, दर्री सरपंच गीतेशवरी निरंजन साहू, जनपद सदस्य रामाधार साहू, जनपद सदस्य गोपाल साहू, मोहन साहू, सुभाष साहू, गूंजा साहू, सुलोचना, दुलारी साहू, खेमीन, कौशिल्या साहू,  व्यास नारायण साहू हेमलाल साहू, पुष्पा निषाद, शांति निषाद, इंद्रा निषाद, अर्जुन सोनकर, रामनारायण सोनकर, कृपाराम साहू , गोविंदा ढिल्लन, संतोषी साहू, जिला पंचायत सदस्य अनिता ध्रुव, किशोर साहू, रेशमा शेख, गजेंद्र साहू, द्वारका साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, जनपद सदस्य धनेश्वरी साहू, नीरज जगताप, महेश पटेल, कांतू साहू, आकाश गुप्ता, गौकरण साहू, महिला मोर्चा शक्ति जिज्ञासा सिंहा, गंगरेल मंडल उपाध्यक्ष अहमद अली, देवेश अग्रवाल, राजेश चंद्राकर, खम्मन साहू, घुरवा राम साहू, सुरज शर्मा, मोहित साहू, बाला राम साहू, तुला राम साहू, प्रीतम साहू अजय देशलहरे,  नीरज नाहर, दीपक गुप्ता, रूपचंद साहू मिश्री पटेल, संतोष चंद्राकर, जनक साहू, आनंद मेश्राम, फलेंद्र साहू, धनेंद्र साहू, मिनेस  साहू, डोमन साहू, ममता सिन्हा, सीमा चौबे, जनपद सदस्य रुपाली ध्रुव,जनपद सदस्य जोगेंद्र साहू, पार्षद मिथलेश सिन्हा,हेमंतमाला, शिवदत्त उपाध्याय,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी, वीरेंद्र साहू, अमित साहू, पवन गजपाल, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।




 

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने