श्रीमद् भागवत गीता मोक्ष प्राप्ति का है सद्मार्ग-:पं.आलोक किशोर

 


सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष प्रीतेश गांधी एवं राजेंद्र शर्मा ने सामाजिक सौहार्द्र एवं सद्भावना की प्रार्थना कर व्यासपीठ से लिया आशीर्वाद



धमतरी।श्रीमद्भगवद्गीता सांसारिक जीवन के समस्त विकारों से मुक्ति प्राप्त करने का सद्मार्ग एवं मोक्ष प्राप्ति का एकमात्र सर्वाधिक सुगम रास्ता है, जो व्यक्ति इसे समझ लेता है वह अपने जीवन को धन्य बना लेता है और जो नहीं समझ पाता वह दुनिया के सारे विकारों में डूब कर मानव जीवन को व्यर्थ बनाता है।

गुप्ता परिवार द्वारा अंबेडकर वार्ड में पंडित आलोक किशोर तिवारी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में भगवान कृष्ण की लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 9 नवंबर से 17 नवंबर तक चलेगा। इस धार्मिक आयोजन का समापन गीता उपदेश के साथ होगा। भागवत में प्रतिदिन सुबह और शाम दोनों पहर में ज्ञान यज्ञ व धर्म लाभ लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।


भागवत कथा के छठवें दिवस व्यास पीठ पर विराजित भागवताचार्य का स्वागत एवं सम्मान सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतेश गांधी, पार्षद राजेंद्र शर्मा, कुलेश सोनी ने व्यासपीठ की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं सद्भावना की प्रार्थना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

भागवत कथा के आयोजन के लिए सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतेश गांधी ने हर्ष व्यक्त करते हुए आयोजक गणेश गुप्ता, सुंदरी भाई गुप्ता, गणेशी बाई गुप्ता, सुनीति बाई गुप्ता एवं पूरे परिवार को बधाई देते हुए धन्यवाद दिया। भागवत कथा का गुरुवार को पूर्णाहुति के साथ विश्राम होगी।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने