सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर जिले के ग्रामों व नगरीय निकायों में मनाया गया गौरव दिवस

 


मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जनहित योजनाओं का आगाज कर नागरिकों को दी नई सौगात : महापौर

धमतरी। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार के 4 साल पूर्ण होने पर प्रदेश भर सहित जिले में गौरव दिवस मनाया जा रहा है। विभिन्न ग्रामों में स्थित गौठान सहित नगरीय निकायों के वार्डों में भी गौरव दिवस आयोजित कर सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री श्री बघेल का प्रदेशवासियों के नाम पर संदेश का प्रसारण किया गया। इसी क्रम में नगर निगम धमतरी के विभिन्न वार्डों में 18 जगहों पर गौरव दिवस मनाते हुए मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेशवासियों के नाम संदेश को सुना गया।


महापौर विजय देवांगन ने नगरवासियों को सरकार के सफलतापूर्वक चार साल पूर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार ने 17 दिसंबर 2018 को कामकाज शुरू किया था। सरकार बनने के दो घंटे के भीतर ही ढाई हजार रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने, किसानों का कर्ज माफ करने, सिंचाई कर माफ करने जैसे वादे शासन ने पूरे किए। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने उस वर्ष 2500 रुपए क्विंटल की दर से 80.37 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी की थी। इसके बाद राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरुआत करते हुए किसानों को फसलों पर इनपुट सब्सिडी देने की व्यवस्था की गई। इस योजना के लागू होने के बाद हर साल किसानों की संख्या, खेती के रकबे और धान खरीदी की मात्रा में बढ़ोतरी होती गई। साथ ही निकाय क्षेत्र में आम जनता के लिए सर्वसुविधायुक्त योजनाएं जैसे गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री मितान योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, धन्वंतरि योजना, मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय जैसी लोकहितकारी योजनाएं आरंभ कर सरकार ने जनहित में लगातार कार्य किया है।


नगर के जालमपुर वार्ड, कोष्टापारा, सदर उत्तर, ब्राह्मणपारा वार्ड का संयुक्त रूप से स्थानीय नंदी चौक पर गौरव दिवस मनाया गया जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष मोहन लालवानी, छत्तीसगढ़ राज्य दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष विपिन साहू, आयुक्त नगर निगम  विनय पोयाम, एमआईसी सदस्य राजेश ठाकुर,राजेश पांडेय,ज्योति वाल्मीकि, नारायण यादव सहित राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष एवं सदस्यगण के अलावा काफी संख्या में वार्ड के नागरिक उपस्थित थे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने