गागरा, बोरिदखुर्द, भानपुरी एवं गोकुलपुर वार्ड में आयोजित रामकथा का रसपान करने पहुंची विधायक

 



रामकथा मानव जीवन की ऐसी कहानी, जो प्रतिदिन और प्रतिपल हमारे जीवन में चलती है : रंजना साहू


धमतरी।प्रतिदिन अंचल में रामकथा का आयोजन हो रहा है, जिसमें अनेक मंडली भगवान श्री रामचंद्र  की कथा कह रहे हैं।इस धार्मिक समागम में डुबकी लगाकर जीवन धन्य करने सभी धर्ममय स्थानों में विधायक रंजना डीपेंद्र साहू सम्मिलित होकर कथा का रसपान कर रही है। भगवान श्री रामचंद्र जी की पूजा अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि खुशहाली की। ग्राम गागरा, बोरिदखुर्द, भानपुरी, एवं गोकुलपुर वार्ड में आयोजित श्रीरामचरितमानस कथा का रसपान करने पहुंची।


 कथा रसपान कर विधायक ने कहा कि भगवान श्रीराम भगवान विष्णु के अवतार हैं। विष्णु  ने ही संसार को मार्ग दिखाने के लिए कई अवतार लिए।स्वंय श्रीराम भगवान के गुणों से ओतप्रोत है, परंतु आज समाज में लोगों के आचरण में मिलावट आ गई है, ऐसे में हम सब को भगवान राम के आचरण से पवित्रता सीखनी चाहिए और अपने जीवन में उतारने का प्रयत्न अवश्य करना चाहिए, क्योंकि इस भवसागर को पार करने का एक ही मंत्र है, राम के आदर्शों का पालन करना। क्योंकि रामकथा मानव जीवन की ऐसी कहानी बन गई जो प्रतिदिन और प्रतिपल हमारे जीवन में चलती रहती है।  रामकथा रसपान करने शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, जनपद सदस्य रामाधार साहू, जनपद सदस्य पूर्णिमा बनपेला, जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू, जनपद अध्यक्ष गुंजा साहू, पार्षद ईश्वर सोनकर, विजय साहू, नीलू रजक, ज्योति साहू, दुष्यंत सिंहा, नीलकंठ साहू, भूपेंद्र साहू, फलेंद्र साहू, जनक साहू सहित बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने