बेवफाई से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका को मारा चाकू, फिर खुद को किया घायल, दोनों अस्पताल में भर्ती

 


भूपेंद्र साहू

धमतरी। अर्जुनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खरतुली में प्रेमी ने प्रेमिका को मिलने का बहाने बुलाने के बाद उसकी बेवफाई से नाराज होकर उसे चाकू मारकर घायल कर दिया उसके बाद खुद को भी घायल कर लिया। दोनों अलग-अलग अस्पताल में भर्ती है।


जिले में भी बड़े शहरों की तर्ज पर अब घटनाएं होने लगी है।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खरतुली निवासी सुरेंद्र सिन्हा का गांव के ही एक लड़की के साथ अफेयर था। दोनों गुरुवार रात मिलने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद होने पर चाकूबाजी की घटना हो गई। सुरेंद्र सिन्हा ने बताया कि वह गांव की एक लड़की से 3 साल से मोहब्बत करता था। गुरुवार रात मिलने के लिए बुलाई थी।डराने के लिए वह अपने साथ चाकू लेकर गया था। इस बीच उसको अपना स्टेटस भी दिखाया और कहा कि किसी दूसरे के साथ प्रेम क्यों करती हो उसने मना किया। जब शादी के लिए कहा तो भी मना करने लगी। इसी दौरान पता नहीं कैसे चाकू चल गया,वह घायल हो गई। उसके बाद उसने अपने आप को भी घायल कर लिया।


अर्जुनी थाना प्रभारी गगन बाजपेई ने बताया कि खरतुली का युवक सुरेंद्र गांव की युवती से प्रेम करता है। दोनों मिलने के लिए इकट्ठे हुए थे।किसी बात पर सुरेंद्र ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया और खुद भी घायल हो गया। धारा 307 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है। दोनों अलग-अलग अस्पताल में भर्ती हैं।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने