राजू चंद्राकर भी 16 वोट पाकर बने जनपद उपाध्यक्ष, भाजपा समर्थित रामाधार को 8 वोट से संतोष करना पड़ा



 मनीषा साहू पहले ही 16 वोट लेकर अध्यक्ष पद पर विजयी हुई थी

 भूपेंद्र साहू

धमतरी।शुक्रवार को जनपद पंचायत धमतरी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए खास दिन रहा। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद के लिए भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।उपाध्यक्ष पद पर राजू चंद्राकर विजयी हुए। इसके कुछ घंटे पहले मनीषा साहू विजयी हो चुकी थी।

 आखिरकार जनपद पंचायत धमतरी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद चुनाव का घटनाक्रम समाप्त हो गया। शुक्रवार सुबह से ही जनपद ऑफिस के पास दोनों पार्टी और अन्य लोगों की गहमागहमी रही। लोगों की नजर संगठन और बागी लोगों पर थी। पहले अध्यक्ष के लिए चुनाव हुआ जिसमें कांग्रेस की मनीषा साहू 16 वोट लेकर विजई रही। जबकि भाजपा समर्थित पूर्णिमा बनपेला को 8 वोट से ही संतोष करना पड़ा। कांग्रेस की गुंजा साहू ने भाग नहीं लिया। 

इसके बाद उपाध्यक्ष पद का चुनाव हुआ जिसमें पहले राजू चंद्राकर ने नामांकन दाखिल किया। इसके बाद भाजपा की ओर से रामाधार को नामांकन भराया गया। परिणाम राजू चंद्राकर के पक्ष में रह। वे 16 वोट लेकर विजई रहे, जबकि  8 वोट भाजपा समर्थित रामाधार को मिला। इससे यह स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस के 11 सदस्यों के अलावा भाजपा के 5 वोट दोनों विजयी उम्मीदवारों को मिला है। दोनों पदों में भाजपा की जमकर किरकिरी हुई है। कांग्रेस के और अन्य सदस्य अपनी रणनीति में सफल हो गए। अब देखना होगा कि भाजपा उन पर क्या कार्रवाई करती है या फिर राजू चंद्राकर को भाजपा का ही मानेगी।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने