अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न संस्थाओं की महिलाओं, महिला पार्षद, महिला कर्मचारियों का सम्मान

 



 महापौर,सभापति,आयुक्त, एमआईसी सदस्य,पार्षद एवं एल्डरमैन ने किया 66 महिलाओं का किया सम्मान


आकर्षक का केंद्र बना अवध राम द्वारा बनाई गई नैना सिंह धाकड़ की रंगोली


धमतरी।गुरुवार को धमतरी नगर निगम के तत्वधान में महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन सभा हॉल में किया गया।

जिसमे महापौर विजय देवांगन,सभापति अनुराग मसीह,आयुक्त विनय पोयाम,एमआईसी सदस्य,पार्षद,एल्डरमेन द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों मे सहारनीय कार्य करने वाले कामिनी कौशिक,सरिता दोशी,जानकी गुप्ता,नीता नेताम,संगीता मानिकपुरी,संतोष मिन्नी,जगरानी इक्का,ऊषा ठाकुर,सिमरन कौर खालसा,शैलजा पाण्डेय,डॉ.मंजू गुप्ता,सूर्य प्रभा चेटियार,आँचल अरोरा,नगर निगम की निर्वाचित महिला पार्षद,निगम की महिला कर्मचारियों का सम्मान स्मृति चिन्ह देकर किया गया।


   महिलाओं का हौसला अफजाई करते हुए महापौर विजय देवांगन ने कहा कि धमतरी में महिलाओं के उत्थान के बिना धमतरी के समग्र विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। धमतरी नगर निगम के द्वारा हर संभव प्रयाश महिलाओं को स्वालम्बन से जोड़ने की रणनीति अपनाई गई है, जिसके फलस्वरूप धमतरी में विकास के हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।महज आज एक ही दिन महिलाओं के लिए विशेष नहीं है,बल्कि हर एक दिन महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।

   सभापति अनुराग मसीह ने कहा कि आज ना केवल भारत, बल्कि पूरा विश्व उस दौर में है, जब महिलाएं हर जगह पर बराबरी पर खड़ी हो चुकी हैं। सही मायने में यह बराबरी नहीं, बल्कि वह पुरुषों से कई कदम आगे निकल चुकी हैं।

   आयुक्त विनय पोयाम ने उपस्थित सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अवध राम द्वारा नैना सिंह धाकड़ की बनाई गई शानदार  रंगोली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मंजिल उन्हें मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है।  नैना धाकड़ ने पिछले साल जून में एक से 10 तारीख के बीच दुनिया की आसमां को छूती सबसे उंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848.86 मीटर) और चौथी सबसे उंची चोटी माउंट लोत्से (8516 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर तिरंगा फहराकर महिलाओं के लिए गर्व के पल दिए थे।तत्पश्चात द्वारा महिला सशक्तिकरण पर नाटक का आयोजन टैलेंट पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया।   


  इसी तारम्य मे महिलाओं के लिये विभिन्न खेल आयोजन किया गया।जिसमें कुर्सी दौड़ में प्रथम भगवती यादव,द्वितीव भुनेश्वरी सेन,गिलास जमाव मे प्रथम प्रियंका पवार,द्वितीय चंचल गुप्ता,गिलास पिरामिड मे प्रथम चंचल गुप्ता,द्वितीय प्रियंका पवार,फुग्गा दौड मे प्रथम प्रारूल,शालिनी,द्वितीय ममता शर्मा,प्रियंका पवार,सम विषम मे प्रथम प्रियंका पवार,द्वितीय चंचल गुप्ता रहे। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया

 कार्यक्रम का संचालन पार्षद नीलू पवार एवं आभार पार्षद ममता शर्मा द्वारा किया गया।इस अवसर पर एमआईसी सदस्य राजेश ठाकुर,अवैश हाशमी,पार्षद सुशीला तिवारी, नीलू डागा,श्यामा साहू,लुकेश्वरी साहू,सविता कंवर,राही यादव,गीतांजलि महिलांगे,पूर्णिमा रजक,भीषन निषाद,एल्डरमेन नरेश जसूजा,लखन पटेल, विक्रांत शर्मा,अरूण चौधरी एवं निगम के समस्त अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या मे उपस्थित थे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने