रंजना साहू चुनी गई उत्कृष्ट विधायक,धमतरीवासियों को किया गौरवान्वित

 


धमतरी।छत्तीसगढ़ विधानसभा में इस वर्ष धमतरी की विधायक रंजना साहू को उत्कृष्ट विधायक चुना गया है। जिसकी घोषणा विधानसभा के सदन में विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने की। रंजना साहू के उत्कृष्ट विधायक चुने जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। बधाई देने वालों का तांता लग गया है।


 ज्ञात हो कि धमतरी की विधायक रंजना साहू हमेशा सदन में मुखर रही हैं अपने विधानसभा धमतरी की विभिन्न विकास कार्यों की मांग या प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर बड़ी बेबाकी के साथ सदन में सरकार को घेरने की बात हो रंजना साहू हमेशा सदन में मुखर रहीं जिनकी वाकपटुता की चर्चा पक्ष विपक्ष सहित आमजन के बीच हमेशा रहती है।आज श्रीमती साहू के उत्कृष्ट विधायक चुने जाने से धमतरी गौरवान्वित हुआ है और यह पहली बार है जब धमतरी के किसी विधायक को उत्कृष्ट विधायक से सम्मानित किया गया है। रंजना साहू के उत्कृष्ट विधायक बनने पर क्षेत्र में खुशी एवं हर्ष का माहौल है तो वहीं धमतरी को गौरव का एहसास कराते इस ऐतिहासिक उपलब्धि मिलने पर उन्हें बधाई देने का तांता लगा रहा।


 बधाई देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर शशी पवार, जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा, शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, भोथली मंडल अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर, आमदी मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु, गंगरेल मंडल अध्यक्ष उमेश साहू, जिला मंत्री बिथिका विश्वास, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश सदस्य रेशमा शेख, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रकला पटेल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष भगत यादव, नगर पंचायत आमदी अध्यक्ष हेमंत माला, मंडल महामंत्री अमन राव,  विधायक प्रतिनिधि उमेश साहू जितेंद्र पटेल, प्रशांत पटेल, ममता सिन्हा, शिवदत्त उपाध्याय, रखमणी सोनकर, जय हिंदुजा, मुकेश शर्मा, आकाश गुप्ता, रितिका यादव संगीता जगताप, अनीता यादव, जागेश्वरी साहू, नम्रता पवार, आईटी सेल जिला संयोजक विनय जैन, सुरज शर्मा, देवेश अग्रवाल, रिक्की गनवानी, डाली सोनी, सीमा चौबे, रूपा नागदेवे, रेखा शांडिल्य, रानी तिवारी, नीलू रजक, अमित कुमार साहू, दौलत वाधवानी, दीपक लालवानी, गौकरण साहू, राकेश साहू, मनीष आसवानी, विरेन्द्र कुमार साहू, सोनू साहू, टिकट मटियारा, विनय साहू, सहित बड़ी संख्या में पहुंचे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने