भाजपा ने चुनाव रद्द कर सभी नियमों के तहत दोबारा चुनाव की मांग की, सभा कक्ष में धरने पर बैठकर की नारेबाजी

 



संगठन के खिलाफ जाने वालों पर होगी कार्रवाई:भाजपा

भूपेंद्र साहू

धमतरी।जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुनाव के बाद पीठासीन अधिकारी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया। इसके साथ ही कांग्रेस का साथ देने वालों पर भी अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की बात कही है।

 शुक्रवार को जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष पद पर मनीषा साहू कांग्रेस और उपाध्यक्ष में कांग्रेस समर्थन से राजू चंद्राकर विजयी हुए। इस बीच भाजपा ने चुनाव दोबारा करने की मांग की है।जनपद पंचायत सभा कक्षा में प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव सहित धमतरी जिले के भाजपा के पदाधिकारी धरने पर बैठ गए, और खूब नारे बाजी की।


 पीठासीन अधिकारी को दिए आवेदन में कहा  कि निर्वाचन में गोपनीयता होती है, जिसका उल्लंघन किया गया है।जिसके  कारण से चुनाव को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। मांग करने वालों में प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, भाजपा जिला अध्यक्ष शशि पवार, महेंद्र पंडित, चेतन हिंदूजा, जनपद सदस्य पूर्णिमा बनपेला, धनेश्वरी साहू, जागेश्वरी साहू, अवनेँद्र साहू,पिंकू जागेंद्र साहू, पवित्रा दीवान सहित अन्य कार्यकर्ता थे।सभी ने कहा चुनाव को रद्द नहीं किया गया तो  पीठासीन अधिकारी को कोर्ट तक ले जाएंगे।

भाजपा जिला महामंत्री कविंद्र जैन ने कहा कि सदस्यों को सत्ता पक्ष द्वारा दबाव पूर्वक मतदान कराया गया है। अधिकारी ने सांठगांठ कर मतदान कक्ष में सदस्यों को मोबाइल ले जाने दिया और अपने मतदान की फोटो खींचकर लाने का दबाव सदस्यों के ऊपर बनाया गया। सत्ता पक्ष के दबाव में आधी रात को उनके सदस्यों को उठाकर ले गए और अपने पक्ष में दबाव बनाने कहा गया था। भाजपा के जिन सदस्यों ने संगठन के विरुद्ध कार्य करते हुए मतदान किया है उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। इस पूरे मामले की जानकारी प्रदेश पदाधिकारियों को दी जाएगी।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने