जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुनाव: भाजपा,कांग्रेस के नाराज सदस्यों ने बनाई अपनी रणनीति,इस बिसात में शह और मात का खेल

 


भूपेंद्र साहू

धमतरी।धमतरी जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होने में अब चंद घंटे रह गए हैं। 10 मार्च को नए अध्यक्ष उपाध्यक्ष मिल जाएंगे। इसके लिए सभी अपनी गोटी फिट करने में लगे हुए हैं। भाजपा और कांग्रेस संगठन अपने लोगों को साधने में लगी है वही दोनों से अलग होकर कुछ लोग तीसरा मोर्चा भी खड़े करने की तैयारी में है। इस बीच भाजपा के ज्यादातर सदस्यों को धमतरी से बाहर ले जाने की सूचना भी मिल रही है।

 धमतरी अध्यक्ष धमतरी जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 10 मार्च को होना है इसके लिए अब कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। होली के बाद रणनीतिकार इसमें लगातार अपनी रणनीति बनाने में लगे हुए हैं। भाजपा इस मौके को गंवाना नहीं चाहती है, लेकिन उनके बागी सदस्य इसमें भंग डाल सकते हैं। सूत्रों से यह जानकारी मिल रही है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों अपने-अपने सदस्यों को साधने में लगे हुए हैं वही दोनों से कुछ नाराज सदस्य भी तीसरा गुट तैयार कर चुके हैं, जिससे यह मुकाबला रोचक हो सकता है।भाजपा के जिला प्रभारी पहले ही कह चुके हैं कि पार्टी संगठन में रहते हुए सभी को यह चुनाव जीतना होगा। इस बीच सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि भाजपा अपने लगभग 10-11 सदस्यों को धमतरी से बाहर ले गई है। 10 मार्च की सुबह 11 बजे जनपद पंचायत कार्यालय में चुनाव शुरू होगी। पहले उपाध्यक्ष फिर अध्यक्ष का चुनाव होगा। यह तो अब उसी समय ही पता चल पाएगा कि किसकी रणनीति कारगर साबित होती है।

 ज्ञात हो कि धमतरी जनपद पंचायत में भाजपा के 13 और कांग्रेस के 12 सदस्य हैं।अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की गुंजा साहू विजयी हुई थी उपाध्यक्ष पद पर अवनेंद्र साहू ने जीत हासिल की थी। इस बीच 19 फरवरी को नाराज सदस्यों ने कलेक्टर को आवेदन देकर अविश्वास प्रस्ताव लाया था।अविश्वास प्रस्ताव के ठीक पहले उपाध्यक्ष ने अपना इस्तीफा दे दिया था। गुंजा साहू डर्टी रहे और उन्हें सिर्फ पक्ष में 2 मत प्राप्त हुए थे। इसके बाद 10 मार्च चुनाव के लिए मुकर्रर किया गया है।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने