प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नारी को केंद्र सरकार से उत्कृष्ठ स्वास्थ्य सेवाओं व मरीजों के बेहतर इलाज के लिए मिला राष्ट्रीय प्रमाण पत्र

 



स्वास्थ्य केंद्र, नारी को मिला नेशनल क़्वालिटी अश्योरेन्स स्टैंडर्ड का प्रमाण पत्र

मानको के आधार पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नारी को मिला सर्वाधिक 100 में से 93.1 प्रतिशत अंक


धमतरी। धमतरी जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, नारी को उत्कृष्ठ स्वास्थ्य सेवाओं व मरीजों के बेहतर इलाज के लिए क्रेंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एन.क्यू.ए.एस.-नेशनल क्वालिटी अष्योरेन्स स्टैंडर्ड) प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। भारत सरकार द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, नारी को यह प्रमाण पत्र 6 विभागों के बेहतर कार्य प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया हैं। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के मार्गदर्शन में जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों मे स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। यही कारण है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, नारी को राष्ट्रीय स्तर पर एन.क्यू.ए.एस. प्रमाण पत्र दिया गया है।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 16 एवं 17 जनवरी, 2023 को भारत सरकार के अलग-अलग राज्यों से आए वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, नारी में कार्यो के मानको को बारीकी से परखा। टीम द्वारा एक-एक विभाग के कार्यो दस्तावेजों के रख-रखाव, प्रापर रिपोर्टिंग, मरीजो की दी जा रही सेवाओं, सफाई व्यवस्थाओं आदि समेत वार्ड में जाकर मरीजो से भी बातचीत की गई व मानको को परखा, मानको में खरा उतरने पर तमाम औपचारिकता पूरी करने के बाद अस्पताल को यह प्रमाण पत्र प्रदान किया।


 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि एन.क्यू.ए.एस. प्रमाण पत्र इस बात का प्रमाण पत्र हैं कि अस्पताल में शासन द्वारा निर्धारित सभी मानकों को पूरा करते हुए मरीजों का इलाज किया जा रहा है। बता दें कि सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए केन्द्र सरकार की ओर से एन.क्यू.ए.एस. की टीम गठित की जाती हैं। टीम विभिन्न विभागों एवं शासन द्वारा निर्धारित मानकों का निरीक्षण करने के बाद अंक प्रदान करती हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, नारी के ओपीडी, लेबर रूम, आई.पी.डी., लैब, नेशनल प्रोग्राम, सामान्य प्रशासन के 6 विभागों के मानको के आधार पर टीम ने 100 में से 93.1 प्रतिशत अंक प्रदान किया गया हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नारी को सर्वाधिक अंक प्रदान किया गया है।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने