Murder:टंगिया मारकर पति ने कर दी पत्नी की हत्या,गांव में सनसनी

 


 अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरछेड़ी का मामला 


भूपेंद्र साहू

धमतरी।ग्राम पिपरछेड़ी में पति ने पत्नी की टंगिया से वार कर हत्या कर दी और जाकर थाना में सरेंडर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए रक्तदान एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया।

 मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पिपरछेड़ी निवासी अर्जुन देशमुख 57 वर्ष ने गुरुवार सुबह अपनी पत्नी शारदा देशमुख के गले में टंगिया से वार कर हत्या कर दी। पुत्र लालजी देशमुख ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है और घर से सुबह निकल गया था। भाई भी काम पर चला गया था। उसकी पत्नी रोजगार गारंटी में काम के लिए गई हुई थी। घर पर माता-पिता दोनों ही थे।लगभग 10 बजे जब पत्नी काम से जब लौटी तो देखा कि मां खून से लथपथ पड़ी हुई थी। तब बाकी लोगों को सूचना दी गई। जानकारी मिली कि उसके पिता थाना में जाकर सरेंडर कर दिए हैं। कारण स्पष्ट नहीं है, उनके पिता 1 महीने से रोजाना शराब का सेवन कर रहे थे। शव को रक्तदान एंबुलेंस से शिवा प्रधान ने जिला अस्पताल पहुंचाया।

 इस संबंध में अर्जुनी थाना प्रभारी गगन बाजपेयी ने बताया कि अर्जुन देशमुख ने अपनी पत्नी शारदा देशमुख का कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है। कारण स्पष्ट नहीं है पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने