राज्य शासन की तीनयोजनाओं के हितग्राहियों को कुल 2028.92 करोड़ रूपए की राशि का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया अंतरण

 


गोधन न्याय योजना के तहत जिले के 1 हजार 994 गौपालकों को मिली 12 लाख 66 हजार रुपए की राशिकलेक्टर  ऋतुराज रघुवंशी ने हितग्राहियों से चर्चा कर उन्हें दी शुभकामनाएं

धमतरीपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न  राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम सांकरा में आयोजित ‘‘भरोसे का सम्मेलन’’ में राज्य शासन की तीन न्याय योजनाओं राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और राजीव युवा मितान क्लबों को कुल 2028.92 करोड़ रूपए की राशि का हितग्राहियों के बैंक खाते में अंतरण किया गया।


 जिला कलेक्टोरेट के स्वान कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर  ऋतुराज रघुवंशी, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी  श्रीमती रोक्तिमा यादव सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राही उपस्थित रहे। भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़े।कार्यक्रम में जिले के किसानों, कृषि भूमिहीन मजदूरों, पशुपालकों, गोबर विक्रेता महिला समूहों और गौठान समितियों के खाते में राशि का अंतरण किया गया। जिले में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत आज प्रथम किश्त की राशि अंतरित की गयी। इसके साथ ही गोधन न्याय योजना के अंतर्गत 01 मई से 15 मई तक हुई गोबर खरीदी के पशुपालक ग्रामीणों, गौठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों के 1 हजार 9 सौ 94 विक्रेताओं को 12 लाख 66 हजार 473 रुपये की राशि का अंतरण किया गया, वहीं राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत भी हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित की गई। कलेक्टर  ऋतुराज रघुवंशी ने हितग्राहियों से चर्चा कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने