नगर पंचायत मगरलोड भैसमुंडी में कांग्रेस का परचम लहराया



15 सीटों में  कांग्रेस 8 , भाजपा 4 व निर्दलीय 3  सीट जीते 


पवन निषाद  विशेष संवाददाता 
मगरलोड।  मंगलवार को  नगर पंचायत मगरलोड भैसमुंडी के नगरीय निकाय चुनाव के 63  प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हुआ ।  जिसमें  में कांग्रेस पार्टी का परचम लहराया ।  कांग्रेस के  15 पार्षद  प्रत्याशियों में  से 8  प्रत्याशी विजय हुये । जिसमे  वार्ड क्रमांक 1 भगतसिंह से भूपेश सिन्हा , वार्ड क्रमांक 2 लाल बहादुर शास्त्री से  महमूद खान , वार्ड क्रमांक 3  गुरुघासीदास से कमलेश कुमार बंजारे, वार्ड  क्रमांक 4 सुभाषचन्द्र बोस से देवेंद्र साहू , वार्ड क्रमांक 6 महात्मा गांधी से बिशुन साहू , वार्ड क्रमांक 9  पंडित नारायण राव मेघावाले से  नीतू साहू , वार्ड क्रमांक 14  स्वामी विवेकानंद से  पूनम सोनी , वार्ड क्रमांक 15 रानी दुर्गावती से हिरवानी ठाकुर   ने जीत हासिल की है ।   
 
वही भाजपा के  4  प्रत्याशी ने जीत हासिल किया जिसमें  वार्ड क्रमांक 5 चन्द्रशेखर आजाद वार्ड से दिनेश साहू, वार्ड क्रमांक 8 सुंदर लाल शर्मा वार्ड से दुर्गा बाई साहू, वार्ड क्रमांक 12  श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड से नरेश अग्रवाल व वार्ड क्रमांक 13 शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड से झामित सिन्हा विजय हुई। निर्दलीय से   वार्ड क्रमांक  7 रानी लक्ष्मी बाई  से सत्यनारायण साहू, वार्ड क्रमांक 10 पंडित दीनदयाल उपाध्याय से वीणा टीएल सिन्हा और वार्ड क्रमांक 11 डॉ  अम्बेडकर से मुकेश चंद साहू  ने चुनाव जीते है ।  नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा पार्टी को तगड़ा झटका लगा है । वही  
 हार पर समीक्षा कर रहे है। भाजपा पार्टी ने जनताओ के जनादेश को स्वीकार किया है । कांग्रेस पार्टी से अध्यक्ष पद के लिये   दावेदार भूपेश सिन्हा हो सकता है । 

63 प्रत्याशियों ने कितना वोट पाया विस्तृत  वार्ड वार जानकारी 

 वार्ड क्रमांक 1  शहीद भगतसिंह  वार्ड से   कांग्रेस पार्टी    भूपेश सिन्हा  95 वोट  , भाजपा  सन्तोष साहू  47  , निर्दलीय गोविंद साहू 67  , लक्ष्मी पांडे 26  रिजेक्ट 3   , वार्ड क्रमांक लाल बहादुर शास्त्री  2 से  कांग्रेस पार्टी   महमूद खान 99  , भाजपा   बिदम सिंह चौहान 98 , निर्दलीय ओमप्रकाश चन्द्रवंशी 96 वोट  नोटा 1  , वार्ड क्रमांक 3 गुरुघासीदास  से  कांग्रेस पार्टी कमलेश कुमार बंजारे  59 वोट  ,  भाजपा मंशा राम कोसले 52  , निर्दलीय भेदराम कोसले  35 , धर्मेंद्र बिंझेकर 33 , हीरासिंग कोसले 54  , जोगन बांधे 19, यशवंत कोसले 35 , नोटा 1 , रिजेक्ट 4 ,  वार्ड क्रमांक 4 सुभाष चंद्र बोस  से  कांग्रेस पार्टी देवेंद्र साहू  91 वोट , भाजपा आशीष भागडे 61  , निर्दलीय  पुनारद राम साहू 12 , शैलेन्द्र साहू राव 68 , यादराम   गायकवाड़ 19  , वार्ड क्रमांक 5  चन्द्रशेखर आजाद   कांग्रेस पार्टी  लालजी साहू  46  , भाजपा  दिनेश साहू  84 , निर्दलीय घनश्याम साहू 82  , प्रमोद साहू  70 वोट  रिजेक्ट 4  , वार्ड क्रमांक 6 महात्मा गांधी से  कांग्रेस पार्टी  विष्णु साहू 99 , भाजपा   अशोक साहू 93 , निर्दलीय डागेश कुमार देवागन 80 नोटा 2 , वार्ड क्रमांक 7  रानी लक्ष्मी बाई से  कांग्रेस पार्टी  फनीद्र साहू  84 , भाजपा डीहू राम साहू 56  , निर्दलीय सत्यनारायण साहू  124  रिजेक्ट 1 नोटा 1  , वार्ड क्रमांक 8  पंडित सुन्दर लाल शर्मा से  कांग्रेस पार्टी  बिन्दु साहू   45  , भाजपा  दुर्गा बाई साहू 201 , निर्दलीय किरण साहू 48 वोट रिजेक्ट 5  नोटा 1  , वार्ड क्रमांक 9 पंडित नारायण राव मेघावाले से   कांग्रेस पार्टी नीतू साहू 205  , भाजपा गोमती साहू 58 , निर्दलीय श्रद्धा साहू 15  , उषा देवागन 8, संतोषी साहू  45 रिजेक्ट 5  , वार्ड क्रमांक 10 पंडित दीनदयाल उपाध्याय  से कांग्रेस पार्टी  तिजेश्वरी साहू 60   ,भाजपा  नन्दनी सिन्हा 16 , निर्दलीय वीणा टीएल सिन्हा 74 वोट , बीरन बाई कमार 4 , राधा सोनवानी 16 , सफीना खान 38 , शांति साहू 15 रिजेक्ट 3 , वार्ड क्रमांक 11  डॉ अंबेडकर  से  कांग्रेस पार्टी लेखराम साहू  74 , भाजपा पार्टी  देवराज देवागन 65, निर्दलीय मानसिंह साहू 47 , मुकेश चंद साहू  82  , वार्ड क्रमांक 12 श्यामाप्रसाद मुखर्जी   से भाजपा  155,   कांग्रेस पार्टी सुरेश साहू 141  , निर्दलीय नेमन निषाद 20 रिजेक्ट 2   , वार्ड क्रमांक 13  शहीद वीरनारायण सिंह से  कांग्रेस पार्टी रूखमणी सिन्हा 77  , भाजपा पार्टी  झमित सिन्हा 97 , निर्दलीय बेनु सोनी 27, अनुसुइया सिन्हा 44 , सरिता सोनी 15 , सुनीता बिंझेकर 71  , वार्ड क्रमांक  स्वामी विवेकानंद 14 से कांग्रेस पार्टी  पूनम सोनी 122 , भाजपा से बिराजो बाई साहू 118  , निर्दलीय अगेश्वरी निषाद 43 , चमेली साहू 29 , वार्ड क्रमांक 15  रानी दुर्गावती से कांग्रेस पार्टी  हिरवानी ठाकुर 130  , भाजपा  पार्टी  दिलेश्वरी ध्रुव 87 वोट ,   नोटा 2 , खाली मत 6  को मिला। जीते हुये प्रत्याशियों को रिटर्निंग अधिकारी हेमलता डहरिया ने  प्रमाण पत्र दिया गया । मतगणना के समय पुलिस की सुरक्षा ब्यवस्था तगड़ी था ।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने