अज्ञात कार ने बाइक सवार को मारी ठोकर, एक गंभीर, कार चालक फ़रार



108 ने उपचार करते हुए जिला अस्पताल में किया भर्ती



                                                                                 धमतरी।मंगलवार दोपहर लगभग 3.45 बजे कुकरेल और सियादेही के बीच  बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात कार ने ठोकर मार दी। जिसमे योगेश कुमार उम्र 26 वर्ष बोरसी निवासी  को सिर में गंभीर चोट आई है । बाइक में एक और युवक था जिसे मामूली चोट आई है जो कि मौके पर मौजूद नही था। जैसे ही 108 एम्बुलेंस को सूचना मिली और मौके पर कुकरेल 108 टीम के  बलराम महिलांग और तोमपाल के द्वारा खून के बहाव को सबसे पहले रोक कर उपचार करते हुए जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती किया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल की स्तिथी नाजुक बनी हुई है, डॉक्टरों द्वारा इलाज जारी है। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है जिसकी पता तलाश की जा रही है।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने