नवविवाहिता आत्महत्या मामले में पति,सास,ससुर गिरफ्तार

 

 

दुगली थाना क्षेत्र के ग्राम करैहा की घटना 

 


भूपेंद्र साहू 
धमतरी। दुगली थाना  क्षेत्र के गांव करैहा में 29 मई को नवविवाहिता महिला  देवकी यादव  पति घनशयामने अपने घर पर कमरे के मयार से साड़ी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी जिस पर थाना दुगली में मर्ग कायम कर जांच कार्यवाही की जा रही थी।

जांच दौरान गवाहों के आधार पर पता चला कि शादी के बाद से लगातार मृतिका के पति सास ससुर द्वारा लगातार देवकी को मारपीट कर आत्महत्या के लिये उकसाया जा रहा था जिस वजह से मृतका देवकी यादव ने  फांसी लगाकर आत्महत्या की।थाना प्रभारी विनय पम्मार  ने बताया कि आत्महत्या के लियेउकसाने के मामले में  आरोपी  मृतिका के पति  घनश्याम यादव 30 वर्ष, मृतिका की सास ठगिया बाई उम्र 57 और मृतिका के ससुर पुनाराम यादव पिता सुखलाल सभी निवासी करैहा नयापारा थाना दुगली को  धारा 306, 498 a व 34 के तहत गिरफ्तार कर  न्यायालय में  पेश किया गया।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने