प्रदेश स्तरीय समिति ने कुरुद धान उपार्जन केन्द्रों का किया निरीक्षण

  


मुकेश कश्यप

कुरुद। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की मंशानुसार एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं प्रभारी महामंत्री संगठन छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी तथा प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देशानुसार प्रदेश स्तरीय किसान सहयोग समिति द्वारा कुरुद अंतर्गत उपार्जन केंद्र भाठागांव,कोडेबोड़ एवं कुरुद का निरीक्षण किया गया।

प्रदेश स्तरीय किसान सहयोग समिति के लाल बहादुर चन्द्रवंशी प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस,डॉ कमल नयन पटेल प्रदेश महामंत्री छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस,सिद्धार्थ चन्द्रा प्रदेश प्रभारी महामंत्री छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस एवं  जिला स्तरीय समिति के चंद्रहास साहू,पिंकी यदु एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद अध्यक्ष आशीष शर्मा,तोषण साहू प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य,रामेश्वर लाल साहू पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष,कृष्ण कुमार साहू ब्लॉक महामंत्री, मनीष साहू पार्षद, उत्तम साहू,योगेश चंद्राकर,संतोष प्रजापति,शत्रुघन साहू,अशोक साहू,गोविंद वैष्णव ने किसानों से धान खरीदी संदर्भित चर्चा की 

किसानों ने भुपेश सरकार पर भरोसा जताया और आभार माना ।किसानों ने एक राय में कहा भूपेश सरकार किसानों की सरकार है , हम छत्तीसगढ़ के किसानों को पहली बार किसान पुत्र मुख्यमंत्री मिला है।भुपेश सरकार के कार्यो से छत्तीसगढ़ के किसान खुशहाल हुए है किसानों के कर्ज माफी का लाभ 20 लाख किसान परिवार को मिला।धान का समर्थन मूल्य एवं राजीव गांधी न्याय योजना के जरिये धान, मक्का,और गन्ना उत्पादक किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि मिलने से छत्तीसगढ़ खुशहाल हुआ है।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने