फिर एक मुक जानवर ने गंवाई जान.....

 


तेंदुआ का जानवरों पर हमला जारी

नगरी।बच्चे सभी को प्यारे होते है, मानव का हो या फिर जानवर का सभी का प्रेम इन पर उमड़ता है।हिंसक जानवर शावकों का पेट भरने मुक जानवर के बच्चे का शिकार कर रहे हैं। मां की ममता एक ओर खुश है तो एक ओर? नगरी क्षेत्र में तेंदुए का आतंक लगातार जारी है कई जगहो पर मुक जानवर शिकार बन चुके है। 

नगरी, कल्लेमेटा, छिपली, अमाली, गोरेगांव, सेमरा, कैटतराई के बाद मंगलवार की  रात हरदीभाठा में तेंदुए ने मंसूर खान के घर से भैस के बच्चे का शिकार किया है।जंहा जानवर के घसीटने के निशान स्पष्ट है। जानवर मालिक ने विभाग में आवेदन दिया है पर विभाग से कोई नही पहुँचा था।

क्षेत्र लगतार जंगली जानवरों से घिरता जा रहा है हप्ते दरहप्ते तेंदुआ रहवासी इलाके में घुस कर जानवरों का शिकार कर रहा है। लोग भी इसके हमले से चोटिल हुए है।लॉकडाउन के बाद से ही तेंदुए का आतंक क्षेत्र में बढ़ गया है उसके पहले घटनाएं कम होती थी लॉकडाउन के बाद से घटना में इजाफा हुआ है हिंसक जानवर लगातार रहवासी इलाके में घुसकर शिकार कर रहे है। विभाग को रोकथाम के लिए रणनीति बनानी होगी जिससे क्षेत्र जानमाल की हानि से बच सके।


0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने