Video: जूता चप्पल गोदाम में लगी भीषण आग,हुआ लाखो का नुकसान,मचा हड़कंप

 


 धमतरी।अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बारना  सिवनी में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने से गोदाम में रखे जूते चप्पल और कपड़े जलकर राख हो गए जिससे संचालक को लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

 मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात बारना सिवनी स्थित एक जूता चप्पल की दुकान में भीषण आग लग गई। भीषण आग लगने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था।आग पर काबू  पाने के लिए ग्रामीणों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।.बताया जा रहा है कि जिस गोदाम में आग लगी थी वह अंडर गारमेंट्स एवं जूता चप्पल का गोदाम है जिसके संचालक संतराम साहू है ।


सिवनी में जीवराखन लाल के घर पर बने कॉम्लेक्स में गोदाम डाला हुआ था ।घटना रात लगभग 9:00 बजे के आसपास की है।संचालक ने बताया कि आगजनी में लगभग 3 लाख का नुकसान हुआ है।शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।मामले की शिकायत के बाद अर्जुनी पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने