अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कुरुद में महिला जागृति शिविर में गोदभराई, अन्नप्राशन और विभिन्न मनोरंजन खेल का हुआ आयोजन

 




मुकेश कश्यप

कुरुद।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बाल विकास परियोजना कुरुद के द्वारा मंगल भवन में परियोजना स्तरीय महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें गर्भवती महिलाओं का गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांति सोनवानी अध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी थीं।अध्यक्षता तपन चंद्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत कुरुद ने की।विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति  तारिणी चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष शारदा साहू, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जानसिंग यादव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मंजु प्रमोद साहू ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा, पार्षद  राखी चंद्राकर, जनपद पंचायत सदस्य परमेश्वरी साहू, सभापति डुमेश साहू, सभापति रोशन जांगड़े, पार्षद  सुचिता अग्रवाल, खोमिन साहू, एस. आई. पुष्पा पांडे,एल्डरमैन मनोज राजकुमार अग्रवाल , महिला कांग्रेस अध्यक्ष  संध्या कश्यप, जिला सचिव कांग्रेस कमेटी श्रीमती बिसाखा साहू आदि उपस्थित थे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांति सोनवानी ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं। वह जमाना चला गया जब महिलाओं को सिर्फ घरेलू कामकाज तक ही सीमित रहना पड़ता था। उन्होंने महिलाओं को आगे आकर सामाजिक उत्थान में सहयोग करने की बात कहीं।

तपन चंद्राकर ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कहा कि देश मे महिलाओं की भागीदारी बढ़ी हैं।आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। पुत्र कुपुत्र हो सकता हैं लेकिन माता कुमाता नहीं हो सकती हैं। तारिणी चंद्राकर ने महिला दिवस की बधाई देते हुए महिलाओं को सामाजिक बुराईयों एवं कुरीतियों से मिलकर लड़ने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति को जागरूक और सशक्त होना होगा। तभी हमारा समाज और देश मजबूत होगा। कार्यक्रम को नगर पंचायत उपाध्यक्ष मंजू साहू ने भी  संबोधित किया।


12 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और 12 बच्चों का हुआ अन्नप्राशन 

अतिथियों ने गर्भवती महिलाओं को गोदभराई सामग्री भेंट कर बधाई दी और 6 माह के बच्चों को मीठा खीर खिलाकर मुंह जूठा कराया।गर्भवती महिलाओं में डिम्पल साहू, गंगा धनकर, जीरा बाई, पूर्णिमा यादव, शशिकला, कामिनी नागरची, पिंकी साहू, कौशल्या कंवर, नंदनी कंवर, दुर्गा ध्रुव, अनिता निर्मलकर, होमकल्याणी साहू शामिल थीं।मनोरंजन के लिए मोमबत्ती जलाओ, बिंदी लगाओ, कुर्सी दौड़ आदि प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।इस कार्यक्रम में महिलाओं के मनोरंजन के लिए मोमबत्ती जलाओ, बिंदी लगाओ, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता एवम अन्य खेलकूद प्रतियोगिता काआयोजन भी किया गया। जिसमें उपस्थित महिला अतिथियों ने भी भाग लिया। 

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी धमतरी एम.डी. नायक, परियोजना अधिकारी कुरूद आर.एन.ताम्रकार, सुपरवाइजर सोमलता शुक्ला, जयश्री साहू, कार्यकर्ता वेदिका देवांगन, संगीता अग्रवाल, रूखमणी चंद्राकर, ललिता, नेमबाई एवं बड़ी संख्या में माताएं,महिलाएं उपस्थित हुए।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने