नगर निगम क्षेत्र में कोविड 19 की रोकथाम के लिए अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी


धमतरी, 04 अप्रैल 2021।वैश्विक महामारी कोविड 19 के शहरी क्षेत्र में प्रसार की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए आयुक्त नगर पालिक निगम मनीष मिश्रा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम धमतरी के राजस्व अधिकारी निखिल चंद्राकर एवं मिशन प्रबंधक शशांक मिश्रा की ड्यूटी शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद कराने (आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) हेतु लगाई गई है। उन्हें शाम छह बजे से रात्रि 10 बजे तक ढाबों के खुलने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क आदि की जांच करने, बाजारों में आवश्यक दूरी बनाकर बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। 

इसी तरह राजस्व उप निरीक्षक देवेश चंदेल की तैनाती नगरीय निकाय क्षेत्र में 45 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों को चिन्हांकित कर उन्हें टीककरण केंद्र में भेजने के लिए प्रोत्साहित करने, तथा ध्वनि विस्तारक यंत्र से मुनादी कराकर सूचनाओं का प्रचार प्रसार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
     इसके अलावा स्वच्छता निरीक्षक योगेश निषाद की ड्यूटी प्रतिदिन नगर के सभी प्रमुख बाजारों के परिसर की समुचित सफाई कर सेनिटाइज करने का दायित्व सौंपा गया है। प्रभारी अधिकारियों के सहयोग के लिए सहायक कर्मचारियों की भी नियुक्ति की गई है।


 वार्डो में लक्षण आधारित मरीजों की पहचान एवं टीकाकरण के लिए नोडल अधिकारी व वार्ड प्रभारी दल नियुक्त 

 आयुक्त मनीष मिश्रा ने कलेक्टर  जय प्रकाश मौर्य के निर्देशानुसार नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण एवं प्रसार को रोकने के लिए समुदाय में लक्षणात्मक मरीजों की पहचान करने डोर टू डोर सर्वे करने तथा 45 साल से ऊपर आयु वाले नागरिकों को चिन्हांकित कर नजदीकी टीकाकरण केन्द्र में भेजने के लिए वार्डवार नोडल अधिकारी, प्रभारी अधिकारी एवं वार्ड प्रभारी दल का गठन किया है।

 



      जारी आदेश के अनुसार वार्ड क्रमांक एक से 20 के नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता राजेश पदमवार होंगे, जबकि वार्ड क्रमांक 21 से 40 के नोडल अधिकारी  विजय खलखो कार्यपालन अभियंता की नियुक्ति की गई है।
    इसी तरह प्रभारी अधिकारी के तौर पर वार्ड क्रमांक 01 से 06 के लिए  कमलेश ठाकुर उप अभियंता, वार्ड क्र. 07 से 11 के लिए सहायक अभियंता  एस आर सिन्हा, वार्ड क्रमांक 12 से 17 के लिए  लोमश देवांगन उप अभियंता, वार्ड 18 से 23 हेतु उप अभियंता कामता नागेंद्र,वार्ड 24 से 29 हेतु उप अभियंता  नमिता नागवंशी, वार्ड 30 से 34 के लिए  रवि सिन्हा सहायक अभियंता तथा  वार्ड क्रमांक 35 से 40 लिए  भूपेंद्र दिली उप अभियंता की तैनाती प्रभारी अधिकारी के रुप में की गई है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक वार्ड के लिए एक एक  वॉर्ड प्रभारी दल का गठन किया गया है।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने