पुलिस-नक्सल मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली कोसा ढेर

 



रायपुर। दंतेवाड़ा में अरनपुर थाना इलाक़े के नीलावाया में पुलिस-नक्सल मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली कोसा मारा गया। वह सैन्य खुफिया प्रभारी और मलंगिर क्षेत्र समिति सदस्य था।

 दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने पत्रकारों को  बताया कि 20 अप्रेल मंगलवार तड़के  दंतेवाड़ा रिजर्व गार्ड और माओवादियों के बीच अरनपुर थाना इलाके के नीलावाया में मुठभेड़ हुई। जवानों  के फायरिंग में 5 लाख रुपए का इनामी माओवादी  को मुठभेड़ में मारा गया।


  मारे गए नक्सली का नाम नक्सली कोसा है। वह 15 वर्ष से माओवादी संगठन में सक्रिय था।  वर्तमान में सैन्य खुफिया प्रभारी और मलंगिर क्षेत्र समिति सदस्य का सदस्य था। उसके खिलाफ अलग-अलग पुलिस थाने में 15 से अधिक अपराध दर्ज हैं। जिस पर  5 लाख रुपए का इनाम भी रखा गया था।

 घटनास्थल से 9 एमएम पिस्टल और 1 देशी भरमार, 3 किलो IED, पिट्ठू, दवाइयां, दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी बरामद की गई।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने