नए भारत के निर्माण और उसे परम वैभव की ओर ले जाने सतत प्रयासरत है भाजपा : प्रीतेश गांधी


 


धमतरी।छह अप्रैल, 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी।आज पार्टी की स्थापना के 41 साल  पूर्ण होने पर प्रीतेश गांधी प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य भाजपा छत्तीसगढ़ ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के आह्वान पर अपने घर में नया कमल ध्वज फहराकर सभी को स्थापना दिवस कि बधाई दी और कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस, देश की सेवा के लिए,5 हमारे संस्कार, हमारे समर्पण, हमारी प्रतिबद्धता को और प्रशस्त करता है।



प्रीतेश गांधी ने कहा कि भाजपा त्याग, तपस्या और संघर्ष से बना एक परिवार, जिसका राष्ट्रसेवा और अंत्योदय ही ध्येय है. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय  के बताये रास्तों पर चलने वाले प्रधानसेवक  नरेन्द्र मोदी जैसा विराट नेतृत्व है, और राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में  जे.पी. नड्डा जैसे कुशल संगठनकर्ता है।हमे गर्व है कि हम भारतीय जनता पार्टी परिवार के सदस्य हैं।  श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीन दयाल उपाध्याय , अटल बिहारी वाजपेजी जैसे अनगिनत महानुभावों ने राष्ट्र प्रथम का आदर्श दिया है। आज भी हमारे बीच अनेक वरिष्ठ हैं, जिन्होंने इसी मंत्र को लेकर दशकों तक जिया है और हमें शिक्षा दी है। मैं इस अवसर पर पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं।आज पूरा देश प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना संकट से लड़ रहा है, उसमें हमारा एक-एक कार्यकर्ता पूरी ताकत लगाकर विजय हासिल करने में सहयोग कर रहा है।

प्रीतेश गांधी ने आगे कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में जनसंघ की स्थापना की थी। भाजपा ने 1984 के लोक सभा चुनाव में महज दो सीटें 6 जीती थीं। इस समय केंद्र में सत्ताधारी भाजपा गठबंधन के पास लोक सभा की 330 से ज्यादा सीटें हैं जिसमें 282 सीटें अकेली भाजपा की हैं। यह सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे.पी.नड्डा जी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं समस्त वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी व करोड़ों कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही सार्थक हो सका है और भाजपा विश्व कि सबसे बड़े दल के रूप में उभरा है।उन्होंने कहा कि कोरोना काल में मोदी जी के लाकडाउन के सही फैसले ने देश की 130 करोड़ जनता को बचाया.आज भाजपा का हर कार्यकर्ता मातृभूमि कि सेवा का प्रण लेकर अपनी सेवा दे रहें हैं।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने