अरौद डुबान के सरपंच दिनेशनाग के आकस्मिक निधन पर विधायक सहित भाजपा गंगरेल मंडल ने शोक व्यक्त किया

 


धमतरी।गंगरेल डुबान क्षेत्र के ग्राम अरौद डु के सरपंच  दिनेशनाग का आकश्मिक  निधन हो गया। वे भारतीय जनता पार्टी के ऊर्जावान कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के अपने कार्यों के प्रति लोकप्रिय थे। उनका देहांत हो जाना क्षेत्र के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के लिए एक अनमोल हीरे को गवाने के समान है।



बताया गया कि उन्होंने अपने वर्तमान सरपंच कार्यकाल में विभिन्न जनहित के कार्यों को संपन्न कराए हैं, उनको उनके कार्यों के लग्न एवं कर्तव्य निष्ठा के लिए हमेशा ही याद किया जाएगा। उनके जाने के बाद उनकी जगह को भर पाना मुश्किल है। 

क्षेत्रवासियों एवं भारतीय जनता पार्टी  जिसमें विधायक रंजना डीपेंद्र साहू, जिला पंचायत सदस्य खूब लाल ध्रुव, जनपद सदस्य शैलेश मंडावी, जागेन्द्र साहू,पुर्व जनपद सदस्य देवनाथ ध्रुव‌, मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन, महामंत्री चंद्रहास जैन, अमित साहू, मंडल उपाध्यक्ष अहमद अली खान, मीना यादव, कोडेगांव बी सरपंच सत्यवती सिंहा, लोकेश नेताम, जोहर साहू, अकलाडोंगरी सरपंच मोतीलाल यादव, जितेंद्र सिन्हा, कांता निषाद, परमानंद यादव, त्रिवेंद्र ध्रुव, शैलेंद्र दुग्गा, नसीब जैन, सोनाराम मंडावी,  शोमनाथ नेताम , सेवक पटेल, चैनसिंग साहू, लीलाराम साहू, शत्रुघन निषाद ने श्रद्धासुमन अर्पित किए है।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने