प्रसिद्ध पत्रकार रोहित सरदाना का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक

 


रायपुर। टेलीविजन समाचार के लोकप्रिय चेहरा रोहित सरदाना का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। वे कल रात तक अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से अन्य कोरोना संक्रमितों के लिए प्लाज़मा और वैक्सीन की व्यवस्था में लगे हुए थे।

मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना की कोरोना से मौत हो गई।लंबे समय तक जी न्यूज में एंकर रहे रोहित सरदाना इन दिनों आज तक न्यूज चैनल में एंकर के तौर पर काम कर रहे थे। रोहित सरदाना की मौत को लेकर पत्रकार सुधीर चौधरी ने भी ट्वीट कर जानकारी दी। सुधीर चौधरी ने ट्वीट किया, 'अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया।उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे।हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी।ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी।इसके लिए मैं तैयार नहीं था.. यह भगवान की नाइंसाफ़ी है... ॐ शान्ति।'


रोहित सरदाना का जन्म 22 सितम्बर को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हुआ था। रोहित सरदाना की पत्नी का नाम प्रमिला दीक्षित है। रोहित और प्रमिला की दो बेटियां भी है। रोहित सरदाना अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बेटियों के साथ तस्वीरें साझा करते हैं।


रोहित सरदाना की शिक्षा 

रोहित सरदाना ने अपनी स्कूली शिक्षा कुरुक्षेत्र से ही पूरी की है। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद रोहित सरदाना आगे की पढ़ाई करने के लिए हिसार चले गए। रोहित सरदाना ने गुरु जम्बेश्वर विश्वविद्यालय विज्ञान और प्रौद्योगिकी से मनोविज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की है। इसके बाद रोहित सरदाना ने मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है।


रोहित सरदाना का करियर 

रोहित सरदाना ने अपने करियर की शुरुआत रेडियो स्टेशन में नौकरी करके की। इसके बाद रोहित सरदाना के सिटी केबल में काम करने लगे। रोहित सरदाना ने करीब डेढ़ साल तक सिटी केबल में काम किया, लेकिन वह कुछ बड़ा करना चाहते थे। ऐसे में वह हरियाणा छोड़कर दिल्ली आ गए। दिल्ली में रोहित सरदाना को सबसे पहले ई-TV नेटवर्क के साथ इंटर्न के रूप में काम करने का मौका मिला। फिर वह ई-TV नेटवर्क में ही बतौर पत्रकार काम करने लगे। इस दौरान रोहित सरदाना का ट्रांसफर हैदराबाद में कर दिया गया। हैदराबाद में रोहित सरदाना ने इतना अच्छा काम किया कि उन्हें TV पर एंकरिंग करने का मौका मिला। बस यही से रोहित सरदाना का करियर TV एंकर के रूप में शुरू हुआ।


रोहित सरदाना का TV एंकर का सफ़र 

रोहित सरदाना ने साल 2004 में सहारा के साथ जुड़ गए। सहारा में 2 साल काम करने के बाद रोहित सरदाना Zee news में कार्यकारी संपादक के रूप में शामिल हो गए। Zee news में काम करने के दौरान रोहित सरदाना को पूरे देश में पहचान मिली। क्रिकेट का खास नॉलेज नहीं होने के बावजूद रोहित सरदाना ने क्रिकेट आधारित कई शो किए। ज़ी न्यूज़ पर रोहित सरदाना का डिबेट शो ‘ताल-ठोक के’ काफी लोकप्रिय हुआ। इस शो में रोहित सरदाना देश के मुद्दों पर डिबेट करते थे। साल 2017 में रोहित सरदाना Zee news को छोड़कर Aajtak में काम करने लगे। Aajtak पर रोहित सरदाना का डिबेट शो दंगल भी काफी प्रसिद्ध है। रोहित सरदाना इन दिनों Aajtak में ही काम करते हैं।


 रोहित सरदाना को मिले पुरस्कार 

1. रोहित सरदाना को पत्रकारिता जगत में उनके योगदान के लिए बेस्ट न्यूज एंकर अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।

2. रोहित सरदाना को माधव ज्योति सम्मान से नवाजा जा चुका है।

3. रोहित सरदाना को सैनसुई बेस्ट न्यूज प्रोग्राम अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने