नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में 3 सीएमओ समेत कई अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला

 


 वतन जायसवाल

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 3 सीएमओ, 2 कार्यपालन अभियंता समेत कई अधिकारी-कर्मचारियों का स्थनांतरण आदेश जारी कर दिया है। वही एक निलंबित सीएमओ को बहाल किया गया है।

विभाग के उप सचिव एच. आर. दुबे ने स्थनांतरण सूची 7 जून को जारी की।  जिसमें नगर पालिका परिषद गोबरानवापारा के निलंबित मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेन्द्र कुमार उपाध्याय को बहाल किया गया है। उनको 14 वें वित्त आयोग अंतर्गत 34 कार्यों की त्रुटिपूर्ण निविदा आमंत्रित किये जाने की अनियमितता  के कारण 21.01.2021 को निलंबित किया गया था। उन्हें आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नगर पंचायत बिलाईगढ़ में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है।साथ ही उनके विरुद्ध जांच जारी रहेगी तथा निलंबन काल की अवधि का निराकरण जांच के निर्णय के पश्चात किया जाएगा। 


सुनील कुमार जैन सहायक अभियंता नगर पालिक निगम जगदलपुर को नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा में सहायक अभियंता के पद पर पदस्थ किया गया है। सुनील कुमार जैन के उक्त आदेश को निरस्त करते हुए पूर्व में जारी आदेश दिनांक 27.05.2021 के सरल कमांक 2 को यथावत रखा जाता है।


एस.बी. शर्मा, कार्यपालन अभियंता, क्षेत्रीय कार्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, जगदलपुर को प्रभारी अधीक्षण अभियंता, क्षेत्रीय कार्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास जगदलपुर में, विकास नारायण सिंह, मु.न.पा.अ. न.प. अर्जुन्दा से राजस्व अधिकारी न.पा.नि. रायपुर में पदस्थ किया गया था, उक्त पदस्थापना को निरस्त करते हुए यथावत नगर पंचायत अर्जुन्दा में मुख्य नगर पालिका अधिकारी बनाया गया है। गिरीश साहू, सहायक राजस्व निरीक्षक न.पं. अर्जुन्दा से न.पं. बोड़ला में पदस्थ किया गया था, उक्त पदस्थापना को निरस्त  कर न.पा.प. बालोद में पदस्थ किया गया है। श्याम पटेल, कार्यपालन अभियंता (या/प्र.). संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास, नवा रायपुर अटल नगर को प्रभारी अधीक्षण अभियंता के पद पर पदस्थ करते हुए अपने कार्य के साथ-साथ प्रभारी अधीक्षण अभियंता, क्षेत्रीय कार्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, रायपुर का कार्य भी सौंपा गया। 


नेमीचंद वर्मा, उप अभियंता न.पा.प. बलौदाबाजार से न.प. मंदिर हसौद में पदस्थ किया गया था, उक्त पदस्थापना में आंशिक संशोधन करते हुए न.पं. समोदा में पदस्थ किया जाता है। दुर्गेश गुप्ता, राजस्व निरीक्षक को न.पा.नि. दुर्ग से प्र.मु.न.पा.अ. न.पं. अर्जुन्दा में पदस्थ किया गया था. उक्त पदस्थापना को निरस्त करते हुए यथावत न.पा.नि. दुर्ग में राजस्व निरीक्षक के पद पर पदस्थ करता है। स्वप्निल मिश्रा, उप अभियंता न.पं. पेंड्रा से न.पं. डभरा में पदस्थ किया गया था, उक्त पदस्थापना को निरस्त करते हुए यथावत न.पं. पेंड्रा पदस्थ किया गया है।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने