Breaking: निलंबित जीपी सिंह पर राजद्रोह का केस, प्रदेश का पहला मामला

 


वतन जायसवाल

रायपुर। आय से अधिक संपत्ति और कूटरचना के मामले में निलंबित अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जी.पी. सिंह के ख़िलाफ़ गुरुवार देर रात राजद्रोह का का केस भी दर्ज़ किया गया। प्रदेश का यह पहला मामला है जब किसी वरिष्ठ अधिकारी पर राजद्रोह का अपराध दर्ज किया गया है।


  जी.पी. सिंह के खिलाफ हुई छापामार कार्रवाई और उनके घर से बरामद तमाम दस्तावेजों के आधार पर एसीबी ने अपने ही पूर्व मुखिया के ख़िलाफ़ लिखित शिकायत की थी। जाँच के दौरान मिले तथ्य से पता लगा की जी.पी. सिंह सरकार के खिलाफ साजिश रचने में लगे थे। 

जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने निलंबित डीजीपी जी.पी. सिंह के खिलाफ  राजद्रोह की धारा 124 ए और 154-A के तहत केस दर्ज किया है। बताया गया है कि उनकी गिरफ्तारी जल्द ही होगी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस टीम उनके तलाश में निकल चुकी है।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने