Video: पुलिस अधीक्षक ने किया जनरल परेड का निरीक्षण,निर्धारित गणवेश में नहीं पाए जाने वाले जवानों को चेतावनी

 


 स्वच्छ वेशभूषा एवं निर्धारित गणवेश धारण करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को किया पुरस्कृत


 रक्षित केंद्र, मल्टीस्टोरी बैरक, जिम, हॉल, लॉन व स्टोर शाखा का भी किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

    


  धमतरी।पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने 5 जुलाई सोमवार को पदभार ग्रहण करने के पश्चात आज प्रथम शुक्रवार को रक्षित केंद्र धमतरी पहुंचकर सर्वप्रथम जनरल परेड की सलामी ली, तत्पश्चात परेड का निरीक्षण किया। परेड निरीक्षण के दौरान अच्छी वेशभूषा धारण करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को उन्होंने पुरस्कृत किया। निर्धारित गणवेश में नहीं पाए जाने वाले जवानों को चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि परेड हमें अनुशासन सिखाता है, शरीर में चुस्ती-फुर्ती लाता है। साथ ही हमारे दैनिक जीवन में ऊर्जा का संचार करता है।


  तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक  रक्षित केंद्र के वाहन शाखा पहुंचकर बारी-बारी से सभी वाहनों का बारीकी से निरीक्षण किये एवं वाहन चालकों को वाहनों के रख-रखाव के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए। इसके बाद उन्होंने मल्टीस्टोरी बैरक, जिम, हॉल, लॉन व स्टोर शाखा का भी निरीक्षण किया एवं अद्यतन किए जा रहे रिकॉर्ड पंजी का अवलोकन कर प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए।

       इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  अरुण जोशी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक/क्राइम  सारिका वैद्य, रक्षित निरीक्षक के देव राजू, सूबेदार  रेवती वर्मा, 7 निरीक्षक, 6 उप निरीक्षक, 10 सहायक उप निरीक्षक सहित 196 की संख्या में अधिकारी-कर्मचारी गण उपस्थित रहे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने