गौ-तस्करी मामले में फरार 2 मुख्य आरोपी भेजे गए जेल

 


 थाना अर्जुनी पुलिस की कार्यवाही


धमतरी। 26 अगस्त को गौ तस्करी मामले में अर्जुनी पुलिस ने धर्म सेना के सहयोग से 40 मवेशियों को पकड़ा था। इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई थी। फरार दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

26 अगस्त को ट्रक क्र सीजी 15 डीएफ 5635 का चालक अपने ट्रक में 40 नग गौ वंश को भरकर बिना चारा, पानी के क्रूरता पूर्वक परिवहन करने की सूचना पर गौ वंश धर्म सेना के जिला संयोजकय  रिंकू सेन अपने साथियों के साथ  वाहन को पीछा करते हुए ग्राम लीलर में पकड़ा। गौ वंश  सेवा समितियों के सदस्यों को देखकर ट्रक में मवेशी परिवहन करने वाले राय सिंग लहरे, प्रताप सतनामी, ओंकार कुर्रे एवं ट्रक चालक मौके से फरार हो गए।एक आरोपी प्रताप सतनामी पिता भागीरथी सतनामी उम्र 32 वर्ष साकिन पाईकभाठा थाना सिहावा को 1 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। दोनों मुख्य आरोपी फरार थे। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में दोनों को 7 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया गया।


 अर्जुनी थाना प्रभारी उमेंद्र टंडन ने बताया कि ओंकार कुर्रे पिता रामस्वरूप कुर्रे उम्र 32 वर्ष साकिन पाईकभाठा थाना सिहावा व राय सिंग लहरे पिता बरसन लहरे उम्र 65 वर्ष साकिन जामली थाना मगरलोड जिला धमतरी को 7 सितंबर को धारा छ०ग० कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004, धारा- 4, 6,10, छ०ग० पशु परिवहन अधिनियम 1978 की धारा 48, 52 के तहत गिरफ्तार कर 8 सितंबर को जेल भेज दिया गया।

धर्म सेना व गौ सेवकों ने किया प्रदर्शन 

मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होता देख गुरुवार को धर्म सेना और गौ सेवकों ने थाने के सामने प्रदर्शन किया। इस बीच उन्हें पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति से सूचना मिली कि दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तब प्रदर्शन बंद कर वापस लौटे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने