सीजीपीएससी का विज्ञापन जारी, इस बार 171 पदों के लिए होगी भर्ती

 


वतन जायसवाल

रायपुर। प्रशासनिक अधिकारी बनने के लिए मेहनत कर रहे युवाओं के लिए सीजीपीएसी ने अवसर का द्वार खोल दिया है। छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग ने 171 पदों पर भर्ती के लिये विज्ञापन जारी किया है। 


 सीजीपीएससी के इस भर्ती से 15 उप जिलाधीश,  30 उप पुलिस अधीक्षक समेत 171 अधिकारिक पद भरे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा के लिए 1 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 30 दिसंबर को रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन में त्रुटि सुधार 31 दिसंबर से 4 जनवरी 2022 तक किया जा सकता है। सशुल्क सुधार 5 जनवरी से 9 जनवरी 2022 तक किया जा सकता है। 

 प्रारंभिक परीक्षा 13 फरवरी 2022 को पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी। मुख्य परीक्षा 26, 27, 28 और 29 मई निर्धारित की गई है।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने