विधानसभा उपाध्यक्ष का वाहन मवेशियों से टकरा कर क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे मंडावी

 

वतन जायसवाल

रायपुर। राजधानी लौटते समय विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे उनके वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि हादसे में किसी को कोई चोट नही आई है।  

 बताया गया है श्री मंडावी जगदपुर से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल हो कर राजधानी लौट रहे रहे थे तो कोंडागांव के जुगानी कलार हाइवे के पास अचानक मवेशियों से टकरा गई। जिससे उनकी इनोवा क्रिस्टा वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में किसी को कोई चोंट नही आई है।  घटना की जानकारी लगते ही जिला प्रशासन ने उन्हें दूसरा वाहन उपलब्ध कराया जिससे वे लौटे। उनके साथ गौ सेवा आयोग सदस्य नरेंद्र यादव, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव हिरवेंद्र साहू और चारामा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर राम कश्यप भी थे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने