धमतरी वनांचल की बेटी आरू गायेगी मुंबई के मंच में,जिला सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू का रहा विशेष सहयोग

 


धमतरी। प्रतिभा कभी किसी का मोहताज नही होती इस लाईन को चरितार्थ कर रही है आरू साहू जो ग्राम डोंगाडुला नगरी धमतरी जिला की निवासी है। नगरी में कक्षा आठवीं की छात्रा है।जिसे बचपन से ही गाने का शौक था। ऎसे ही अपने स्कूल में गाते-गाते आज राज्यपाल और मुख्यमंत्री से भी सम्मानित हुई है।

            गायन के क्षेत्र में उनके बढ़ते कदम यही नही रुके। मुंबई मुक्ति आडोटोरियम अंधेरी में नितिन फ़िल्म प्रोडक्शन के बेनर तले इंडियन रॉकस्टार सेशन-1 का फाइनल राउण्ड 28 नवम्बर को होना है। जिसमे संगीत के बड़े   बड़े हस्ती वहां उपलब्ध रहेंगे। उसमें आरू साहू गायन के क्षेत्र में अपने प्रतिभा दिखायेगी। अगर इसमे वो चुनी जाती है तो आगे दुबई  के लिए वो चयनित हो जाएंगी ।


ये सब संभव हुआ है महासमुंद लोकसभा क्षेत्र  के सांसद चुन्नीलाल साहू के जिला सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू के द्वारा, जिनका मुम्बई में  अश्विन जाचक जो इस प्रोग्राम के पार्टनर भी है उनके द्वारा आसानी से आरु साहू को वहा के मंच मिलने का सुअवसर प्राप्त हुआ। उमेश साहू ने बताया कि यह उनके लिये भी खुशी का पल रहेगा कि एक वनांचल क्षेत्र के बेटी को देश की फिल्मी दुनिया की राजधानी मुंबई में गायन के लिए ले जा पा रहे है। ज्ञात हो कि उमेश साहू शुरू से ही ऐसे प्रतिभाओं के लिये विशेष कार्य करते रहते है। इसके पहले भी उन्होंने ऐसे कई कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों का सहयोग करते आये है साथ ही स्वास्थ्य समस्या से लाचार गरीबों को भी अक्सर अस्पतालो में ले जाकर अपनी सेवाएं देते रहते है।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने